4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान

भारतीय टीम के दिग्गज क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर सभी को चौंका दिया है। IPL में चेन्नई की तरफ से वो इस समय परफॉर्म कर रहे थे। आपको याद होगा साल 2007 टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा उथप्पा रहे थे।

2 min read
Google source verification
रॉबिन उथप्पा ने लिया संन्यास

रॉबिन उथप्पा ने लिया संन्यास

भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उथप्पा ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी करते हुए अपनी बात रखी। रॉबिन उथप्पा का क्रिकेट करियर शानदार रहा है। टीम इंडिया के लिए भी कुछ खास पारियां उन्होंने खेली। साल 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में भारतीय टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप जीता था। इस टीम का हिस्सा उथप्पा रह थे। भारत की जीत में उथप्पा का बहुत बड़ा योगदान रहा था। उथप्पा का IPL करियर भी अभी तक शानदार रहा है। चेन्नई के लिए वो कुछ सालों से खेल रहे हैं। अब IPL में भी वो खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। हालांकि रोड सेफ्टी और लैजेंड्स लीग में वो खेलते हुए नजर आ सकते हैं।



सोशल मीडिया पर डाला पोस्ट

उथप्पा ने ट्विटर पर पोस्ट कर सभी को धन्यवाद कहा। उन्होंने देश के लिए खेलने पर गर्व भी जताया। इसके अलावा उन्होंने एक खास तस्वीर साल 2007 की पोस्ट की। भारत और पाकिस्तान के बीच पहला टी-20 मैच टाई हो गया था। इस मैच में बॉल आउट का नियम था। नियम के अनुसार जिस टीम के खिलाड़ी सबसे ज्यादा बार स्टंप पर मारेंगे वो जीत जाएगी। उथप्पा ने भी तीसरे नंबर पर स्टंप पर बॉल मारी थी और टीम इंडिया मैच जीत गई थी। उथप्पा ने इसी मैच की एक तस्वीर भी शेयर की है।

उथप्पा ने ट्विटर पर कहा, अपने देश और अपने राज्य कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सबसे ज्यादा सम्मान की बात रही। हालांकि हर अच्छी चीज का अंत होता है और दिल में पूरे आभार के साथ, मैंने भारतीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें- क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट की ICC रैंकिंग में टॉप-15 में शामिल 2 भारतीय बल्लेबाज



क्रिकेट करियर शानदार

उथप्पा ने भारतीय टीम के लिए 46 वनडे और 13 टी-20 मैच खेले। वनडे में उन्होंने 934 और टी-20 में 249 रन बनाए। IPL में वो 205 मैच खेल चुके हैं और उनके नाम 4952 रन दर्ज हैं। उथप्पा IPL में मुंबई, कोलकाता, बैंगलोर और चेन्नई के लिए खेल चुके हैं। उथप्पा ने साल 2006 में इंग्लैंड के खिलाफ इंदौर में वनडे सीरीज के जरिए अपना डेब्यू किया था। अपने पहले ही मैच में उन्होंने ताबड़तोड़ 86 रन बनाए थे।

यह भी पढ़ें- एशिया कप में धमाकेदार शतक जड़ने के बाद विराट कोहली को T20I रैंकिंग में हुआ फायदा

Story Loader