टीम के कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली लेफ्ट आर्म पेस के सामने पूरी तरह से संघर्ष करते नज़र आए। उन्हें पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने परेशान किया और क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। इन दोनों दिग्गज बल्लेबाजों को लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाजों के सामने रिकॉर्ड बेहद खराब है।
Rohit Sharma virat kohli India vs Pakistan, Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 का तीसरा मुक़ाबला मेजबान पाकिस्तान और प्रतिद्वंद्विता भारत के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों की हालत खस्ता कर दी है। एक बार फिर भारतीय बल्लेबाज लेफ्ट आर्म पेस खेलने में नाकाम रहे हैं और मात्र 48 के स्कोर पर तीन विकेट खो दिये।
पाकिस्तान के लिए के बार फिर शाहीन शाह अफरीदी ने बेहतरीन गेंदबाजी की और भारतीय बल्लेबाजों को क्रीज़ पर टिकने का मौका नहीं दिया। टीम के कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली इस गेंदबाज के सामने पूरी तरह से संघर्ष करते नज़र आए। यह पहली बार नहीं है जब लेफ्ट आर्म पेस गेंदबाज के सामने रोहित और कोहली के बल्ला नहीं चला हो। इन दोनों दिग्गज बल्लेबाजों को लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाजों के सामने रिकॉर्ड बेहद खराब है।
2021 के बाद वनडे में कोहली ने लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाजों के खिलाफ 98 गेंद पर 21.75 की औसत से मात्र 87 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 88.77 का रहा है और वे चार बार आउट हुए हैं। वहीं रोहित शर्मा की बात करें तो उन्होंने 147 गेंद पर 23 के औसत से 138 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 93.87 का रहा और वे छह बार आउट हुए हैं। इतना ही चार बार ये बल्लेबाज लेफ्ट आर्म पेस के सामने पहले 5 ओवर में आउट हुए हैं।
इस मैच में शाहीन अफरीदी ने इनस्विंग गेंद पर रोहित को क्लीन बोल्ड किया। यह ठीक वैसी ही गेंद थी जैसा उन्होंने 2021 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान रोहित को फेंकी थी और उन्हें आउट किया था। रोहित 22 गेंदों में 11 रन बना सके। इसके कुछ देर बार अफरीदी ने कोहली को भी बोल्ड मारा। अफरीदी की अंदर आती गेंद कोहली समझ नहीं पाये और 22 गेंदों में 11 रन बना कर पवेलियन लौट गए।
खबर लिखे जाने तक भारत ने 11.2 ओवर में तीन विकेट पर 51 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल के साथ ईशान किशन नाबाद हैं। गिल ने 24 गेंद पर छह और ईशान ने छह गेंद पर दो रन बनाए हैं। बारिश ने मैच में फिर से खलल डाली है, जिसके चलते मैच को रोक दिया गया है।