1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2018 : रोहित शर्मा ने छुआ एक और कीर्तिमान, ऐसा करने वाले इकलौते बल्लेबाज

रोहित ने इस मैच में 36 रन की पारी खेलते हुए केकेआर के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सुरेश रैना को पीछे छोड़ दिया है।

2 min read
Google source verification
ipl

नई दिल्ली। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 102 रन से हरा कर एक बड़ी जीत दर्ज की। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी कर फिर से अपने नाम एक और रिकॉर्ड कर लिया है। रोहित ने इस मैच में 36 रन की पारी खेलते हुए केकेआर के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सुरेश रैना को पीछे छोड़ दिया है।

रोहित शर्मा ने छुआ एक और कीर्तिमान
जी हां बुधवार को कोलकाता के खिलाफ खेले गए मैच में रोहित शर्मा ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों में 36 रन ठोके। इस के साथ रोहित केकेआर के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए है। उन्होंने अब तक केकेआर के खिलाफ 757 रन बना ठोके हैं। रोहित के बाद दूसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स के खब्बू बल्लेबाज सुरेश रैना हैं। रैना ने केकेआर के खिलाफ 746 रन बनाये हैं वहीं रैना के बाद डेविड वार्नर (677), क्रिस गेल (594), विराट कोहली (490), शिखर धवन (459) ने रन बनाये हैं।

ईशान किशन की तूफानी पारी
बता दें युवा बल्लेबाज ईशान किशन (62) के तूफानी अर्धशतक के बाद गेंदबाजों के संयुक्त प्रयास के दम पर मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस ने मेजबान कोलकाता नाइट राइडर्स को 102 रनों के विशाल अंतर से मात देकर प्लेऑफ में जाने की उम्मीदों को जिंदा रखा है। ईशान की बेहतरीन पारी के कारण मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 210 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। मुंबई के गेंदबाजों ने इस विशाल लक्ष्य का बखूबी बचाव करते हुए कोलकाता को उसके घर में 18.1 ओवरों में 108 रनों पर ही ढेर कर अहम जीत हासिल की।

मुंबई की प्लेऑफ की उम्मीद बरक़रार
इस जीत के बाद मुंबई अंकतालिका में चौथे स्थान पर आ गई है। मैन ऑफ द मैच ईशान ने महज 17 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। यह मुंबई के लिए आईपीएल में संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक है। ईशान ने 21 गेंदों की पारी में छह छक्के और पांच चौके लगाए।

Story Loader