
Rohit sharma, T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा फॉर्म में नहीं थे। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में रोहित ने 11 साल बाद शतक लगाया। लेकिन इसके अलावा वे कुछ खास नहीं कर पाये। जिसका खामियाजा मुंबई इंडियंस (MI) को भुगतना पड़ा और टीम लीग में 10 वे स्थान पर रही। लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले मुक़ाबले में रोहित अलग अंडज्ज में नज़र आए।
भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का अपना पहला मुक़ाबला आयरलैंड के खिलाफ खेला। इस मैच में भारतीय कप्तान ने मुश्किल पिच पर शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया। रोहित ने 37 गेंद पर 52 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने चार चौके और तीन छक्के लगाए और अपनी टीम को 8 विकेट से एक आसान जीत दिलाई। अपनी इस अर्धशतकीय पारी से रोहित ने एक बड़ा कीर्तिमान छुआ है।
टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन (पारी)
1142 - विराट कोहली (26)
1016 - महेला जयवर्धने (31)
1015 - रोहित शर्मा (37)
965 - क्रिस गेल (31)
897 - तिलकरत्ने दिलशान (34)
806 - डेविड वार्नर (34)
799 - जोस बटलर (27)
रोहित ने टी20 वर्ल्ड कप में अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं और वे ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे और भारत के दूसरे बल्लेबाज हैं। रोहित ने टी20 वर्ल्ड कप की 37 पारियों में 1015 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में टॉप पर पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली हैं। कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप में अबतक 26 पारियां खेली हैं और 1142 रन बनाए हैं। वहीं श्रीलंका के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज महेला जयवर्धने दूसरे नंबर पर हैं। जयवर्धने ने अपने करियर में 31 पारियों में 1016 रन बनाए थे।
इसके अलावा रोहित शर्मा बाबर आजम और विराट कोहली के बाद अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 4000 रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। आयरलैंड के खिलाफ मैच में रोहित को 4000 टी20 रन पूरे करने के लिए 27 रन की जरूरत थी। रोहित ने छठे ओवर की आखिरी गेंद पर जोशुआ लिटिल के खिलाफ ऑफ साइड में शॉट मारा और रन लेकर इस कीर्तिमान को छुआ। इसके साथ ही रोहित शर्मा ने 600 अंतरराष्ट्रीय छक्के भी पूरे कर लिए हैं। उन्होंने 473 मैचों में 600 छक्के लगाए हैं। ऐसा करने वाले रोहित पहले बल्लेबाज हैं।
Published on:
06 Jun 2024 04:05 pm

बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
