2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

4 साल पहले धर्मशाला के ही मैदान पर आई थी रोहित की ‘आंधी’, सामने थी दक्षिण अफ्रीका

रोहित शर्मा ने इस मैच में धमाकेदार पारी खेलते हुए शतक जड़ा था। हालांकि भारत ये मैच हार गया था।

2 min read
Google source verification
rohit_sharma.jpg

धर्मशाला। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का आगाज आज से धर्मशाला के मैदान पर हो रहा है। तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच इस स्टेडियम पर खेला जाएगा। 2 साल के बाद इस मैदान पर कोई इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा, लेकिन भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें 4 साल के बाद फिर से इस मैदान पर भिड़ेंगी।

4 साल पहले इसी मैदान पर भारत हार गया था मैच

पिछली बार जब भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें इस मैदान पर भिड़ी थीं तो भारतीय टीम वो मैच हार गई थी। मेहमान टीम ने 2 गेंद पहले ही जीत हासिल कर ली थी। भारतीय ओपनर रोहित शर्मा ने इस मैच में धमाकेदार पारी खेली थी। रोहित ने इस मैच में शतक जड़ा था। ये बात बुधवार को अफ्रीकी कप्तान क्विंटन डिकॉक ने मीडिया से बात करते हुए भी कही। उन्होंने कहा कि मैं यहां पहले भी आया हूं, लेकिन उस मैच में मुझे खेलने का मौका नहीं मिला था, पिछली बार जब हम यहां थे तो पिच ने अच्छा बर्ताव किया था रोहित शर्मा ने उस मैच में शतक लगाया था।

रोहित शर्मा ने खेली थी तूफानी पारी

भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें पिछली बार 2 अक्टूबर 2015 को इस मैदान पर एक-दूसरे के खिलाफ खेलीं थीं। मेहमान टीम ने मेजबान को 2 गेंद पहले ही हरा दिया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रनों का लक्ष्य दिया था। भले ही टीम इंडिया ये मुकाबला हार गई लेकिन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बल्ले ने साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की जमकर खबर ली थी। रोहित ने इस मैच में सिर्फ 66 गेंदों में 106 रन बनाए थे, जिसमें 12 चौके 5 छक्के शामिल थे। रोहित शर्मा का स्ट्राइक रेट 160 का रहा था। इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने 39 गेंदों में अर्धशतक लगाया था और इसके बाद उन्होंने अगली 27 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी कर ली।

दक्षिण अफ्रीका को रहना होगा रोहित से सावधान

ऐसे में टी20 सीरीज के शुरू होने से पहले रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीका की टीम के लिए बहुत बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। दोनों टीमों के बीच खेले गए टी-20 मुकाबलों में रोहित शर्मा ने सबसे अधिक 341 रन बनाए हैं। उनका औसत 37.88 है और उन्होंने 2 अर्धशतक और एक शतक लगाया है। टी20 में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड बेहद गजब है, वो इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा 4 शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। इसके अलावा वो 17 अर्धशतक भी लगा चुके हैं।

Story Loader