
India vs England 3rd Test tea: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरा मुक़ाबला राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत ने चायकाल तक तीन विकेट गंवाकर 185 रन बना लिए हैं। खराब शुरुआत के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मुश्किल वक़्त पर शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को संभाला है। वे 97 रन बनाकर क्रीज पर हैं। उनका साथ ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा दे रहे हैं। जडेजा 68 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
इस टेस्ट में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम का यह फैसला सही साबित नहीं हुआ और मात्र 33 रन पर तीन विकेट खो दिये। लेकिन इसके बाद रोहित शर्मा और जडेजा ने समझदारी से बल्लेबाजी करते हुए टीम को संभाला। लंच ब्रेक तक भारत ने अपनी पहली पारी में तीन विकेट गंवाकर 93 रन बना लिए थे। लेकिन इसके बाद दूसरे सेशन में भारत ने एक भी विकेट नहीं खोया। रोहित शर्मा और जडेजा ने चौथे विकेट के लिए अबतक 152 रनों की साझेदारी कर ली है। इस दौरान जडेजा ने टेस्ट करियर का 21वां अर्धशतक लगाया है।
इससे पहले भारत ने पहले सत्र में लंच तक तीन विकेट गंवाकर 93 रन बनाए थे। वहीं, दूसरे सत्र में भारत ने 27 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 92 रन बनाए। यह तीन टेस्ट में पहली बार है जब भारत ने एक पूरे सत्र में बल्लेबाजी के दौरान कोई विकेट नहीं गंवाया। यशस्वी जायसवाल 10 रन, शुभमन गिल खाता खोले बिना और रजत पाटीदार पांच रन बनाकर आउट हुए थे।
Published on:
15 Feb 2024 02:28 pm

बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
