29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोहम्मद शमी को लेकर रोहित शर्मा ने दिया हास्यास्पद बयान, कहा – वे बिरियानी खाकर आते हैं

स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स को इंटरव्यू देते हुए रोहित शर्मा ने कहा कि नेट सत्र के लिए हमारे पास जो पिचें हैं वे लगभग हमेशा नमी से हरी होती हैं। जब भी शमी हरी पिच देखते हैं, वो और ज्यादा बिरयानी खाके आते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 13 Aug 2022, 9:39 AM IST

rohit_odi.png

Rohit sharma on Mohammad Shami: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा क्रिकेट मैदान में जितने सीरियस दिखते हैं। मैदान के बाहर उतने ही मज़ाकिया है। वे अक्सर साथी खिलाड़ियों का मज़ाक उड़ाते हुए दिखाई देते हैं। हाल ही में महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स को यूट्यूब चैनल में दिये गए एक इंटरव्यू में भारतीय कप्तान ने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को लेकर कुछ खुलासे किए हैं और एक हास्यास्पद बयान दिया है।

रोहित शर्मा ने बताया कि मोहम्मद शमी को बिरयानी बहुत पसंद है। उन्होंने बताया कि नेट सेशन के वक़्त हमारे पास जो पिचें हैं वे लगभग हमेशा नमी से हरी होती हैं। ऐसे में जब भी शमी हरी पिच देखते हैं, तो वे और ज्यादा बिरयानी खाके आते हैं। उन्होंने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी कि जमकर तारीफ भी की।

उन्होंने बताया कि दोनों को खेलना बहुत मुश्किल है। शर्मा ने कहा, ' मैं 2013 से खेल रहा हूं। लेकिन हां अभी बुमराह और शमी के बीच एक प्रतियोगिता चल रही है कि कौन सबसे ज्यादा बीट करता है, कौन हेलमेट पर सबसे ज्यादा हिट कर सकता है।'

शर्मा ने अपने करियर को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि 2013 में मुंबई इंडियंस (MI) का कप्तान बनने के बाद से उनके लिए सबकुछ बदल गया और वो चीज उनके करियर के लिए गेम चेंजर साबित हुई।

उन्होंने कहा ' 2013 में पहली बार मैंने भारत के लिए सलामी बल्लेबाज करना शुरू की। वहीं मेरे करियर का टर्निंग प्वॉइंट था। उसी साल मुझे मुंबई इंडियंस (MI) ने अपना कप्तान बना दिया। कप्तान बनाने के बाद मेरे गेम में बदलाव आया और में गेम को और ज्यादा अच्छी तरह से समझने लगा और अपनी टीम के खिलाड़ियों को अच्छी तरह से समझने लगा।'

शर्मा ने आगे कहा, 'कप्तान बनने के बाद मुझे अन्य खिलाड़ियों और खुद से काफी कुछ सीखने का मौका मिला। बता दें मुंबई इंडियंस इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे सफल फ्रेंचईजी है। मुंबई ने अबतक 5 खिताब जीते हैं और ये सभी खिताब रोहित शर्मा की कप्तानी में ही आए है।