31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2024: मुंबई इंडियंस को छोड़ चेन्नई सुपर किंग्स में जाएंगे रोहित शर्मा, CSK के पूर्व खिलाड़ी ने किया ट्वीट

रोहित शर्मा को मुंबई की कप्तानी से हटाया गया है। तब से इंटरनेट पर भूचाल आ गया है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित जल्द धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई का हिस्सा बन सकते हैं। इसके लेकर CSK के पूर्व खिलाड़ी सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने एक ट्वीट भी किया है।

2 min read
Google source verification
dhoni_rohit.png

Rohit Sharma Indian Premier league 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वे सीजन का मिनी ऑक्शन हो चुका है। मिनी ऑक्शन के बाद एक बार फिर ट्रेड विंडो खुलने जा रही है और सभी 10 फ्रेंचाईजी एक बार फिर खिलाड़ियों की अदला- बदली कर सकतीं हैं। इसी बीच अफवाहों भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को लेकर अफवाहों का बाज़ार गरम है और अब खबर आ रही है कि वे जल्द मुंबई इंडियंस (MI) का साथ छोड़ सकते हैं।

दरअसल जब से रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस (MI) की कप्तानी से हटाया गया है। तब से इंटरनेट पर भूचाल आ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित शर्मा को दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम ट्रेड करना चाहती थी। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। लेकिन अब कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित जल्द महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का हिस्सा बन सकते हैं। इसके लेकर CSK के पूर्व खिलाड़ी सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने एक ट्वीट भी किया है।

बद्रीनाथ ने रोहित की चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में एक तस्वीर शेयर की है और लिखा कि 'वॉट ईफ'। हालांकि चेन्नई ने इस तरह की खबरों को खार‍िज कर दिया। फ्रेंचाइजी के सीईओ काशी विश्वनाथन ने नीलामी के बीच में इस वेबसाइट को बताया,'सैद्धांतिक रूप से हम खिलाड़ियों का ट्रेड नहीं करते हैं और हमारे पास मुंबई इंडियंस के साथ ट्रेड करने के लिए खिलाड़ी भी नहीं हैं। हमने उनसे संपर्क नहीं किया है और हमारा इरादा भी नहीं है।' उन्होंने उन मीडिया रिपोर्टों को बकवास बताया कि चेन्नई टीम मुंबई खिलाड़ियों को व्यापार करना चाह रही है।

रोहित को कप्तानी से हटाने के बाद मुंबई इंडियंस ने लाखो फ़ैंस सोशल मीडिया के एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर गंवा दिए। सिर्फ़ पहले ही दिन चार लाख लोगों ने मुंबई इंडियंस को अनफॉलो कर दिया। दरअसल रोहित शर्मा को इस तरह से कप्तानी से हटाने का अंदेशा किसी को नहीं था। आईपीएल के सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को पांच बार इस टूर्नामेंट का विजेता बनवाया है।

Story Loader