
Royal Challengers Bangalore vs UP Warriorz playing 11: वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के दूसरे सीजन का दूसरा मुक़ाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और यूपी वॉरियर्स (UPW) के बीच खेला जाएगा। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में दोनों टीम लीग की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगी। आरसीबी की कप्तानी भारतीय स्टार खब्बू बल्लेबाज स्मृति मंधाना के हाथ में हैं। वहीं यूपी वॉरियर्स की कप्तानी ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली कर रही हैं।
यूपी वॉरियर्स की बात करें तो उनके लिए पिछला सीजन मिला जुला रहा था। टीम ग्रुप स्टेज के बाद अंक तालिका में तीसरे स्थान पर रही थी। उन्होंने आठ में से चार मैच जीते थे और इतने ही मैचों में उन्हें हार मिली थी। वहीं स्मृति मंधाना की टीम के लिए पिछला सीजन बुरे सपने की तरह था। टीम ने आठ में से सिर्फ दो मैचों में जीत हासिल की थी और चौथे स्थान पर रही थी।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: सोफी डिवाइन, स्मृति मंधाना (कप्तान), एलिस पेरी, डीडी कसाट, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जॉर्जी वेयरहेम, केट क्रॉस, श्रेयंका पाटिल, सिमरन बहादुर, एकता बिष्ट, रेणुका सिंह।
यूपी वॉरियर्स: एलिसा हीली (कप्तान), श्वेता सहरावत, ताहिला मैक्ग्रा, दीप्ति शर्मा, ग्रेस हैरिस, केपी नवगिरे, वृंदा दिनेश, सोफी एक्लेस्टोन, अंजलि सरवनी, पार्शवी चोपड़ा, राजेश्वरी गायकवाड़।
Published on:
24 Feb 2024 02:48 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
