4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Live Streaming: RCB और LSG के बीच मुक़ाबला आज, जानें कब-कहां और कैसे देख पाएंगे मैच

IPL 2024, Where and where to watch free match: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।

2 min read
Google source verification
rcb_vs_lsg_live_streaming.png

Royal Challengers Bengaluru vs Lucknow Super Giants, Live Streaming: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वे सीजन का 15वां मुक़ाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (RCB) और लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा। बैंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच को आरसीबी हर हाल में जीतना चाहेगी। आरसीबी को अपने पिछले होम मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वहीं लखनऊ ने पिछले मुक़ाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) को हराया था। तो आइए जानते हैं आप इस मैच को कब, कहां और कैसे फ्री में देख सकते हैं।

IPL 2024 कब खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (RCB) और लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) के बीच मैच?
IPL का 15वां मुक़ाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (RCB) और लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) के बीच मंगलवार, 2 अप्रैल यानी आज खेला जाएगा।

IPL 2024: कहां खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (RCB) और लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) के बीच मैच?
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (RCB) और लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) के बीच यह मुक़ाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

IPL 2024: कब शुरू होगा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (RCB) और लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) का मुकाबला?
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (RCB) और लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच का टॉस 7. 00 बजे होगा।

IPL 2024: कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होंगे IPL के मैच?
इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण का अधिकार अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।

IPL 2024: फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा ऐप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.patrika.com पर भी पढ़ सकते हैं।

IPL 2024: फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
जियो सिनेमा में इस मैच का प्रसारण हो रहा है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में इंडियन प्रीमियर लीग के सभी मैच देख सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 -
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु - फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, कैमरन ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, अनुज रावत (विकेट कीपर), दिनेश कार्तिक, रीस टॉप्ली, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज, यश दयाल।

लखनऊ सुपर जाएंट्स - निकोलस पूरन (कप्तान/विकेट कीपर), केएल राहुल, क्विंटन डिकॉक, देवदत्त पडिक्कल, आयुष बडोनी, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, नवीन उल हक, मोहसिन खान, रवि बिश्नोई, मयंक यादव।