नई दिल्ली। आईपीएल 2020 (IPL 2020) का 23वां मैच आज शारजहा क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स (Delhi Capitals vs Rajasthan Royals) के बीच खेला जाएगा। यह मैच भी हाई स्कोरिंग होने की उम्मीद है। इस सीजन में लगातार तीन हार के बाद राजस्थान (Rajasthan) की टीम शुक्रवार को दिल्ली (Delhi) से भिड़ेगी। दिल्ली पांच मैचों में से एक हार के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है, जबकि राजस्थान 5 में से दो मैच जीतकर तालिका में 7वें स्थान पर है। लोगों का मानना है कि श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के नेतृत्व में खेल रही दिल्ली की टीम किसी भी टीम को हराने का मादा रखती है, लेकिन स्टीव स्मिथ (Steve Smith) की सेना हार से उभरकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी। इसी के साथ राजस्थान की टीम शारजहा क्रिकेट ग्राउंट पर मैच जीतने का रिकॉर्ड बरकरार रखना चाहेगी।