28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गांगुली के बाद टीम इंडिया का एक और खिलाड़ी आ रहा है राजनीति में! जानें पूरी सच्चाई

लेकिन अब खबर आ रही है के आईपीएल में फेल होने के बाद टर्मिनेटर के नाम से मशहूर भारतीय फिरकी गेंदबाज हरभजन सिंह राजनीती में जा सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 2 Jun 2018, 2:46 PM IST

harbhajan singh

गांगुली के बाद टीम इंडिया का एक और खिलाड़ी आ रहा है राजनीति में! जानें पूरी सच्चाई

नई दिल्ली। क्रिकेटरों का राजनीती में जाना बहुत आम बात है। क्रिकेट की पिच से दूर होते ही पहले खिलाड़ी कमेंटेटर या कोच की भूमिका निभाते नजर आते थे, लेकिन पिछले कुछ दशकों में इस ट्रेंड में गजब का बदलाव देखने को मिला है। अब क्रिकेटर्स खेल से दूर होते ही राजनीति में हाथ आजमाने उतर आते हैं। अभी हालही में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को लेकर बंगाल के ही एक सोशल मिडिया पेज ने अफवाह उड़ाई थी कि वो जल्द ही राजनीती में नई पारी खेल सकते हैं। लेकिन अब खबर आ रही है के आईपीएल में फेल होने के बाद टर्मिनेटर के नाम से मशहूर भारतीय फिरकी गेंदबाज हरभजन सिंह राजनीती में जा सकते हैं।

भज्जी ने दिया ये बयान
जी हां! गांगुली के बाद सोशल मिडिया में फिर से एक नए अफवाह ने जन्म ले लिया है कि भज्जी जल्द ही पॉलिटिक्स ज्वाइन कर सकते हैं। अपनी फिरकी के दम पर भारतीय टीम को कई मैच जिताने वाले भज्जी ने हाल ही में पॉलिटिक्स में उतरने की इच्छा जताई है। भज्जी ने एक बयान में कहा की राजनीति एक बहुत ही अच्छा मंच है जिससे देश की सेवा की जा सकती है। उन्होंने कहा कि सियासत लोकतंत्र का एक अभिन्न अंग है। इसमें अच्छे लोगों के आने से देश में भी सुधार होगा व लोगों की अपेक्षाएं भी पूरी होंगी। दरअसल हरभजन ने कुश्ती, हॉकी सहित कई खेलों को पंजाब की ही देन बताया साथ ही कहा कि मूलभूत सुविधाओं के अभाव में पंजाब में ही इन्हें प्रमोट नहीं किया जा रहा है। जबकि, हरियाणा और बाकी राज्यों ने इन्ही खेलों में बेहतर ढंग से परफार्म किया है। क्रिकेट के बारे में भी कुछ ऐसे ही विचार भज्जी ने रखे की कैसे खिलाड़ियों के चुनाव में गलत तरीकों को अपनाया जा रहा है।

2016 में भी ऐसे ही एक बार उड़ चुकी है हरभजन के बारे में अफवाह :
दिसंबर 2016 में भी ऐसे ही हरभजन के बारे में कहा जा रहा था कि क्रिकेटर से राजनीतिज्ञ बने नवजोत सिद्धू के जैसे ही भज्जी भी राजनीति में हाथ आजमाने जा रहें हैं साथ ही यह भी कहा जा रहा था कि कांग्रेस में शामिल होने के बाद हरभजन जालंधर विधान सभा हल्के से भी चुनाव लड़ सकते हैं। बाद में हरभजन ने ट्वीट करके इस खबर को निराधार बताया था। अभी के मामले में हरभान की ऒर से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है। इस अफवाह पर हरभजन क्या प्रतिक्रिया देते हैं यह देखना रोचक होगा।