आस्ट्रेलिया में किए 3000 रन पूरे
इस पारी के साथ ही स्मिथ ने घर में टेस्ट क्रिकेट में अपने 3,000 रन पूरे कर लिए हैं। इसके लिए उन्होंने सिर्फ 49 पारियां ली हैं। उनसे तेजी से इस मुकाम पर ब्रैडमेन थे। ब्रैडमेन ने घर में तीन हजार रन बनाने के लिए 37 पारियां ली थीं। अगर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की बात करें तो घर में सबसे तेज 3,000 रन बनाने के मामले में स्मिथ ने पाकिस्तान के पूर्व जावेद मियांदाद की बरबारी की है। उन्होंने ने भी 49 पारियों में यह मुकाम पाया था। इन दोनों ले आगे ब्रैडमेन ही हैं। ऑस्ट्रेलिया ने एशेज के सभी मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है। एशेज अपने कब्जे में करने के बाद भी ऑस्ट्रेलिया टीम इंग्लैण्ड को राहत देने के पक्ष में नहीं है। हालांकि चौथे टेस्ट ड्रा रहा और उसमें इंग्लैंड पूर्व एलिस्टेयर कुक की शानदार बल्लेबाजी की वजह से मैच में वापसी कर पाया अन्यथा पिछले तीन मैचों में इंग्लिश टीम आस्ट्रेलिया के सामने बेबस सी नजर आई।