13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2020: चेन्नई ने गुजरात को दिया 173 रनों का लक्ष्य, ऋतुराज गायकवाड़ का अर्धशतक

IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 172 रन बनाए हैं। चेन्नई के लिए एक बार फिर सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया है। गायकवाड़ ने 44 गेंद पर एक सिक्स और 7 चौके की मदद से 60 रन बनाए।

2 min read
Google source verification
ritu_conway.png

Gujarat Titans vs Chennai Super Kings ipl 2023 qualifier: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का पहला क्वालीफायर मुकाबला गत चैम्पियन गुजरात टाइटंस (GT) और चार बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जा रहा है। चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में चेन्नई ने गुजरात के सामने 173 रनों का लक्ष्य दिया है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 172 रन बनाए हैं। चेन्नई के लिए एक बार फिर सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया है। गायकवाड़ ने 44 गेंद पर एक सिक्स और 7 चौके की मदद से 60 रन बनाए। उनके अलावा डेवोन कॉन्वे ने 33 पर 40, रवींद्र जडेजा ने 16 गेंद पर 22 रन और अजिंक्य रहाणे ने 10 गेंद पर 17 रनों की पारी खेली है। गुजरात के लिए मोहम्मद शामी ने 28 रन देकर दो विकेट लिए। वहीं मोहित शर्मा ने 4 ओवर में 32 रन देकर दो विकेट झटके।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की शुरुआत बेहद अच्छी रही। सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉन्वे ने एक बार फिर बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 87 रन जोड़े। हालांकि ऋतुराज गायकवाड़ दूसरे ओवर में बाल-बाल बचे। दर्शन नालकंडे ने तीसरी गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ को आउट कर दिया था। गायकवाड़ का कैच शुभमन गिल ने ले लिया था, लेकिन नो बॉल की हूटर बज गई। गायकवाड़ को जीवनदान मिल गया। उन्होंने इसके बाद फ्री हिट पर सिक्स लगा कर लय हासिल कर ली।

इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल के मौजूदा सीजन में अपना चौथा अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने गुजरात के खिलाफ नौवें ओवर में अर्धशतक पूरा किया। 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर गुजरात टाइटंस को पहली सफलता मोहित शर्मा ने दिलाई। उन्होंने ऋतुराज गायकवाड़ को लॉन्ग ऑन पर डेविड मिलर के हाथों कैच कराया। ऋतुराज ने 44 गेंद पर 66 रन बनाए।

इसके बाद गुजरात ने शिवम दुबे को भी जल्द चलता किया। वह तीन गेंद पर एक रन बनाकर आउट हो गए। दुबे को नूर अहमद ने 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया। चेन्नई सुपरकिंग्स को तीसरा झटका अजिंक्य रहाणे के रूप में लगा। वह 15वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हो गए। दर्शन नालकंडे की गेंद पर शुभमन गिल ने उनका कैच लिया।

रहाणे के तुरंत बाद डेवोन कॉन्वे भी आउट हो गए। 16वें ओवर की पहली गेंद पर मोहम्मद शमी ने उन्हें पवेलियन भेज दिया। शमी की गेंद पर सिक्स मारने के प्रयास में कॉन्वे आउट हो गए। राशिद खान ने उनका कैच लिया। चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवां झटका 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर लगा। राशिद खान ने अंबाती रायुडू को दसुन शनाका के हाथों कैच कराया। रायुडू ने नौ गेंद पर 17 रन बनाए।

उनके आउट होने के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर आए और मात्र 2 गेंद पर 1 रन बनाकर मोहित शर्मा की गेंद पर आउट हो गए। उनका कैच गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने लिया। गुजरात के लिए मोहित शर्मा के अलावा राशिद खान, दर्शन नालकंडे और नूर अहमद ने एक - एक विकेट झटके।