10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SA vs NZ Head To Head: नॉकआउट्स में साउथ अफ्रीका से कभी नहीं हारी न्यूजीलैंड, जानें हेड टू हेड आंकड़े

South Africa vs New Zealand: दक्षिण अफ्रीका ने अब तक अफगानिस्तान और इंग्लैंड को हराया है जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। दूसरी तरफ न्यूजीलैंड ने अब तक पाकिस्तान और बांग्लादेश को शिकस्त दी थी जबकि भारत के खिलाफ उन्हें हार मिली थी।

2 min read
Google source verification
SA vs NZ Head to Head

SA vs NZ Head To Head: बुधवार को एक बार फिर कारवां पाकिस्तान के लाहौर पहुंचेगा जहां दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका का सामना न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा। दक्षिण अफ्रीका जहां ग्रुप बी में टेबल टॉपर रही थी तो ग्रुप ए न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर थी। दक्षिण अफ्रीका ने तो तीन दिनों में कराची से दुबई और फिर दुबई से लाहौर की यात्रा की है। पहला सेमीफाइनल दुबई में होना था और ये तय नहीं था कि भारत के सामने ऑस्ट्रेलिया होगा या फिर दक्षिण अफ्रीका। अगर भारत नंबर-2 पर रहता तो फिर उनका सामना दक्षिण अफ्रीका से होता लिहाजा ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका दोनों ही टीम दुबई पहुंच गई थीं। लेकिन जब ये तय हुआ कि भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा तो वापस दक्षिण अफ्रीका दुबई से लाहौर के लिए रवाना हो गई।

नॉकआउट्स में कभी नहीं हारी न्यूजीलैंड

दक्षिण अफ्रीका ने इस प्रतियोगिता में अब तक अफगानिस्तान और इंग्लैंड को हराया है जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। दूसरी तरफ न्यूजीलैंड ने अब तक पाकिस्तान और बांग्लादेश को शिकस्त दी थी जबकि भारत के खिलाफ उन्हें हार मिली थी। आईसीसी टूर्नामेंट में अब तक दक्षिण अफ्रीका ने नॉक-आउट में न्यूजीलैंड को नहीं हराया है। दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 11 बार आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में टक्कर हुई है। जहां 7 बार न्यूजीलैंड को जीत मिली है तो 4 बार दक्षिण अफ्रीका विजेता रहा है। बात अगर चैंपियंस ट्रॉफ़ी की करें तो यहां हिसाब बराबर है। 2006 चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड को जीत मिली थी तो 2009 में दक्षिण अफ्रीका जीता था।

लेकिन जब बात आईसीसी वनडे टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबलों की आती है तो यहां न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी है। आईसीसी वनडे विश्व कप में दो बार इन दोनों टीमों की भिड़ंत नॉक-आउट मुकाबलों में हुई है, जहां पहली बार 2011 क्वार्टरफाइनल में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 49 रन से हराया था। तो 2015 वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड से छह विकेट से हार मिली थी।

ये भी पढ़ें: बाबर और रिजवान की टीम से छुट्टी, न्यूजीलैंड दौरे के लिए पाकिस्तान की टी20 टीम का ऐलान, जानें कौन बना कप्तान