3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs PAK: सचिन तेंदुलकर से पंगा लेना शोएब अख्तर को पड़ा भारी, मास्टर ब्लास्टर ने उन्हीं के अंदाज़ में दिया करारा जवाब

भारतीय टीम की क्रिकेट वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ लगातार आठवीं जीत रही। इस जीत के बाद भारतीय दर्शकों समेत पूर्व खिलाड़ी भी भारतीय टीम की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस दौरान सचिन तेंदुलकर ने पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को भी करारा जवाब दिया।

2 min read
Google source verification
sachin_tendulkar_.jpg

Sachin Tendulkar vs Shoaib Akhtar world cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 का 12वां मुक़ाबला मेजबान भारत और चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के बीच खेला गया। इस मैच में भारत ने पहले गेंद से और फिर बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 7 विकेट से करारी शिखास्त दी। पाकिस्तान की टीम ने भारत के सामने 191 रनों का मामूली लक्ष्य रखा था। जिसे भारत ने 117 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। यह भारतीय टीम की वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ लगातार आठवीं जीत रही।

इस जीत के बाद भारतीय दर्शकों समेत पूर्व खिलाड़ी भी भारतीय टीम की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस दौरान महान बल्लेबाज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का एक ट्वीट सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल मैच से एक दिन पहले पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने आरके ट्वीट किया था। उस ट्वीट में बिना नाम लिए उन्होंने सचिन तेंदुलकर को घेरा था।

अख्तर ने ट्विटर पर भारत और पाकिस्तान के बीच साल 1999 में हुई एशियन टेस्ट चैम्पियनशिप के एक मुकाबले की तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में शोएब अख्तर सचिन तेंदुलकर के विकेट का जश्न मनाते हुए दिखाई दे रहे थे। उस मैच में अख्तर ने सचिन को डक पर क्लीन बोल्ड किया था। शोएब अख्तर ने तस्वीर शेयर करते हुए पोस्ट के कैप्शन में लिखा , 'कल अगर ऐसा कुछ करना है तो ठंड रख।'

ऐसे में पाकिस्तान की शर्मनाक हार के बाद सचिन ने इस ट्वीट का जवाब दिया और लिखा, 'मेरे दोस्त, हमने पूरी तरह अपनी सलाह का पालन किया और सब कुछ बिल्कुल ठंडा रखा।' इसके बाद शोएब अख्तर ने एक और ट्वीट किया और सचिन के इस ट्वीट का रिप्लाई दिया। शोएब अख्तर ने लिखा, 'मेरे दोस्त, आप इस खेल की शोभा बढ़ाने वाले सर्वकालिक महान खिलाड़ी और इसके सबसे बड़े ब्रैंड एम्बेसडर हैं। हमारा दोस्ताना मजाक निश्चित रूप से नहीं बदलेगा।'

मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 42.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 191 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए कप्तान बाबर आज़म ने अर्धशतक लगाया। बाबर ने 58 गेंद पर 50 रन बनाए। उनके अलावा विकेट कीपर बल्लेबाज मिहम्मद रिजवान ने 69 गेंद पर 49 रन और इमाम उल हक़ ने 38 गेंद पर 36 रन बनाए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, और मोहम्मद सिराज ने दो - दो विकेट लिए।

इसके जवाब में भारत ने 30.3 ओवर में तीन विकेट पर 192 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने 63 गेंद पर छह सिक्स और छह चौके की मदद से 86 रन की पारी खेली। उनके अलावा श्रेयस अय्यर ने भी अर्धशतक लगाते हुए 62 गेंद पर 53 रन बनाए। केएल राहुल ने 19 और विराट और गिल ने 16- 16 रनों की पारी खेली। पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी ने दो और हसन आली ने एक विकेट झटका।

Story Loader