1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50 या उससे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, टॉप 2 में दो भारतीय दिग्गज

इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान 50 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने वाले नौवें बल्लेबाज बन गए। आइए 50 या उससे ज़्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने वाले खिलाड़ियों पर नज़र डालते हैं।

2 min read
Google source verification

Most Number of centuries in International cricket: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट का बल्ला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वे टेस्ट क्रिकेट में एक के बाद एक शतक लगाते चले जा रहे हैं। रूट ने श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जड़े। इसी के साथ रूट ने टेस्ट क्रिकेट में 34 और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतकों का अर्धशतक पूरा कर लिया। रूट का यह 50वां अंतरराष्ट्रीय शतक था। तो आइए इस खबर के मध्य ने नज़र डालते हैं उन महान बल्लेबाजों पर जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50 या उससे ज्यादा शतक जड़े हैं।

ब्रायन लारा -
रूट से ठीक ऊपर वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा का नाम आता है। लारा ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 53 शतक लगाए हैं। जिनमें टेस्ट मैचों में 34 और वनडे मैचों में 19 शतक शामिल हैं। लारा इस लिस्ट में अकेले करेबियाई बल्लेबाज हैं।

महेला जयवर्धने -
श्रीलंका के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज महेला जयवर्धने ने लारा से एक ज्यादा 54 अंतरराष्ट्रीय शतक बनाए हैं। जिनमें टेस्ट में 34, वनडे में 19 और अंतरराष्ट्रीय टी20 में एक शतक शामिल है। जयवर्धने इस लिस्ट में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले दो बल्लेबाजों में से एक हैं।

हाशिम अमला -
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 55 शतक ठोके हैं। अमला टेस्ट और वनडे दोनों में समान बल्लेबाजी करते थे। शायद यही वजह है कि उनके 28 टेस्ट और 27 वनडे शतक हैं।

जैक कैलिस -
दक्षिण अफ्रीका के एक और खिलाड़ी और क्रिकेट के इतिहास के सबसे महान ऑलराउंडर में से एक जैक कैलिस ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 62 शतक ठोके हैं। इस महान बल्लेबाज ने टेस्ट में 45 शतक और वनडे में 17 शतक ठोके हैं।

कुमार संगकारा -
श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 63 शतक लगाए हैं। संगकारा बेहतरीन ड्राइव और निरंतरता के लिए जाने जाते थे। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 38 टेस्ट शतक और 25 वनडे शतक बनाए हैं।

रिकी पोंटिंग -
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान बल्लेबाज और क्रिकेट के इतिहास के सबसे सफल कप्तान रिकी पोंटिंग ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 71 शतक लगाए हैं। पोंटिंग ने 41 टेस्ट शतक और वनडे मैचों में 30 शतक बनाए हैं।

विराट कोहली -
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली इस लिस्ट में दूसरे एक्टिव खिलाड़ी हैं। कोहली अबतक 80 अंतरराष्ट्रीय शतक ठोके चुके हैं। उन्होंने वनडे क्रिकेट में 50, टेस्ट में 29 और अंतरराष्ट्रीय टी20 में एक शतक लगाया है। कोहली वनडे क्रिकेट में शतकों का अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं।

सचिन तेंदुलकर-
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का नाम लगभग बल्लेबाजों के हर रिकॉर्ड में आता है। सचिन ने अपने 24 साल के करियर में 100 शतक ठोके हैं। शतकों का शतक लगाने वाले वे दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं। सचिन ने टेस्ट मैचों में 51 और वनडे में 49 शतक बनाए हैं।

Story Loader