
चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने शतक जड़ा (photo - IPL official Site)
Sanju Samson Century, Chennai Super Kings vs Delhi Capitals, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 18वां मुकाबला पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जा रहा है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेले जा रहे इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए आईपीएल 2026 का पहला शतक जड़ दिया।
संजू ने मात्र 52 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया। इस दौरान उन्होंने 13 चौके और 3 छक्कों की मदद से 100 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। यह उनका आईपीएल करियर का चौथा शतक है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए यह उनका पहला शतक है। वह इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स से शतक जड़ चुके हैं।
राजस्थान रॉयल्स (RR) से ट्रेड होकर चेन्नई आने के बाद संजू सैमसन का बल्ला काफी समय तक शांत रहा था। लेकिन आज उन्होंने चेपॉक की पिच पर धमाकेदार वापसी करते हुए शानदार शतक लगाकर अपनी काबिलियत एक बार फिर साबित कर दी।
सैमसन आईपीएल में 5वें सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने हैं। उनसे ज्यादा शतक सिर्फ विराट कोहली (8), जोस बटलर (7), क्रिस गेल (6) और केएल राहुल (5) हैं। बता दें कि सैमसन के अलावा डेविड वार्नर, शुभमन गिल, और शेन वॉटसन ने लीग में 4-4 शतक लगाए हैं।
सैमसन ने इस मैच में 56 गेंद पर 15 चौके और चार छक्के की मदद से नाबाद 115 रन बनाए हैं। यह उनके करियर का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। उनके इस शतक की मदद से चेन्नई ने 20 ओवर में दो विकेट खोकर 212 रन बनाए हैं।
सैमसन 2021 के बाद इस लीग में शतक लगाने में सफल हुए हैं। 2021 में उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 63 गेंद पर 119 रनों की पारी खेली थी। आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई के किसी बल्लेबाज का यह दूसरा शतक है। इससे पहले 2012 के क्वालिफाइंग मैच में इसी मैदान पर मुरली विजय ने 113 (58) रन बनाए थे।
Updated on:
11 Apr 2026 09:13 pm
Published on:
11 Apr 2026 08:59 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
