
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर सरफराज अहमद। (फोटो सोर्स: IANS)
Sarfaraz Ahmed named Test coach: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) लगातार बदलाव कर रहा है, लेकिन टीम के हालात नहीं सुधर रहे हैं। पीसीबी ने शनिवार को कोचिंग विभाग में एक और बदलाव की पुष्टि की है। 2017 चैंपियंस ट्रॉफी विजेता सरफराज अहमद को शान मसूद की कप्तानी वाली टीम का मुख्य कोच बनाया गया है। यह टीम अगले महीने बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। जब से जेसन गिलेस्पी ने टेस्ट कोच के पद से इस्तीफा दिया है, तब से आकिब जावेद और फिर अजहर महमूद टेस्ट सेटअप का हिस्सा रहे हैं, लेकिन अब पीसीबी ने बड़े पैमाने पर बदलाव करने का फैसला किया है।
सरफराज ने पाकिस्तान के कप्तान के तौर पर दो आईसीसी खिताब अंडर-19 विश्व कप 2006 और चैंपियंस ट्रॉफी 2017 जीते हैं। उन्होंने पांच महीने पहले मेंटर-सह-मैनेजर के तौर पर पाकिस्तान अंडर-19 टीम को एसीसी पुरुष अंडर19 एशिया कप का खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पाकिस्तान शाहीन्स टीम में भी यही भूमिका निभाई थी।
उनके अलावा पीसीबी ने असद शफीक और उमर गुल को भी टीम के साथ जोड़ा है। ये दोनों क्रमशः बल्लेबाजी और गेंदबाजी कोच के तौर पर काम करेंगे। असद ने 147 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और 6,188 रन बनाए हैं। दूसरी ओर गुल ने 237 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और 427 विकेट लिए हैं।
शान मसूद को टेस्ट टीम का कप्तान बरकरार रखा गया है और टीम में बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, सलमान अली आगा और शाहीन शाह अफरीदी जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। चार नए खिलाड़ी अब्दुल्ला फजल, अमाद बट, अजान अवैस और मुहम्मद गाजी घोरी भी टीम का हिस्सा हैं। टीम में शामिल 5 खिलाड़ी अजान अवैस, इमाम-उल-हक, मुहम्मद गाजी घोरी, नोमान अली और साजिद खान इस समय लाहौर में चल रहे एनसीए रेड-बॉल कैंप में हिस्सा ले रहे हैं।
ये दोनों टेस्ट मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-2027 साइकिल का हिस्सा होंगे। पहला मैच ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 8 से 12 मई तक खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 16 से 20 मई तक होगा।
शान मसूद (कप्तान), अब्दुल्ला फ़ज़ल, आमाद बट, अज़ान अवैस, बाबर आज़म, हसन अली, इमाम-उल-हक़, खुर्रम शहज़ाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद रिज़वान (विकेटकीपर), मुहम्मद ग़ाज़ी ग़ोरी (विकेटकीपर), नोमान अली, साजिद खान, सलमान अली आगा, सऊद शकील और शाहीन शाह अफ़रीदी।
Published on:
18 Apr 2026 11:04 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
