4 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

WPL 2023: शेफाली ने 28 गेंद पर जड़े 76 रन, गुजरात के खिलाफ दिल्ली ने बनाए ये रिकॉर्ड

शेफाली और लैनिंग ने पावरप्ले यानि शुरुआती छह ओवर में ही 87 रन बनाए। इस इस टूर्नामेंट में किसी भी टीम द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं। इस दौरान शेफाली वर्मा ने तूफानी बल्लेबाज करते हुए मात्र 19 गेंद पर अर्धशतक ठोक दिया।
less than 1 minute read
Google source verification
kepp.png

Delhi capitals vs gujarat giants Womens Premier League 2023: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का 9वां मुक़ाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और गुजरात जायंट्स (GG) के बीच खेला गया। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली ने गुजरात को 10 विकेट से हरा दिया। इस मैच में दिल्ली की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा और लावा कप्तान मेग लैनिंग ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

दिल्ली कैपिटल्स ने यह मुक़ाबला 7.1 ओवर में बिना कोई विकेट खोये जीत लिया। दिल्ली ने 77 गेंद यानि 11.5 शेष रहते मैच को अपने नाम किया। इस टूर्नामेंट में यह बची ही गेंद के माध्यम से अबतक की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले मुंबई इंडियंस (MI) ने WPL के पहले मुक़ाबले में गुजरात जायंट्स को 143 रनों से हराया था। वह रनों के माध्यम से सबसे बड़ी जीत थी।

इस मैच में शेफाली वर्मा ने 28 गेंद पर 10 चौके और पांच सिक्स की मदद से 76 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 271.43 का रहा। उनके साथ पारी की शुरुआत करने आईं कप्तान मेग लैनिंग 15 गेंद पर 21 रन बनाकर नाबाद रहीं। उन्होंने तीन चौके लगाए।

शेफाली और लैनिंग ने पावरप्ले यानि शुरुआती छह ओवर में ही 87 रन बनाए। इस इस टूर्नामेंट में किसी भी टीम द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं। इस दौरान शेफाली वर्मा ने तूफानी बल्लेबाज करते हुए मात्र 19 गेंद पर अर्धशतक ठोक दिया। यह इस टूर्नामेंट का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। उनसे पहले गुजरात जाएंट्स की सोफी डिवाइन ने RCB के खिलाफ 18 गेंद पर अर्धशतक लगाया था।

इस मैच में दिल्ली की तेज गेंदबाज मरिजान कैप ने अपनी तेज तर्रार गेंद से कहर बरपाया। उन्होंने चार ओवर में मात्र 15 रन देकर पांच विकेट झटके। यह इस टूर्नामेंट का तीसरा फाइफर है।