3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

500 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले शाहिद अफरीदी को नहीं पता LBW का फुल फॉर्म, लाइव शो में हुए बेइज्जत

शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान के लिए करीब 22 साल क्रिकेट खेला है। इस दौरान उन्होंने 524 अंतरराष्ट्रीय मुक़ाबले खेले हैं। इसके बावजूद उन्हें अभी तक LBW का फुल फॉर्म नहीं मालूम था।

less than 1 minute read
Google source verification
afridi.png

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी रिटायर होने के बाद भी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। वे अपनी लाइफस्टाइल और बयानों के लिए सुर्खियों में बने रहते हैं। ऐसा ही अफरीदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आज कल जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अफरीदी से जब LBW का फुल फॉर्म पूछा गया तो वे नहीं बता पाये। जिसके बाद उन्हें क्रिकेट फैंस ट्रोल कर रहे हैं।

यह वायरल वीडियो पाकिस्तानी टीवी एंकर फैजल कुरैशी के शो 'सलाम जिंदगी' का है। इस वीडियो में पाकिस्तानी दिग्गज एक गेम खेल रहे हैं। इस गेम में उन्हें लिप सिंक से शब्द का अंदाजा लगाना था। उन्हें हेडफोन लगाया गया और तेज आवाज में म्यूजिक प्ले हो रहा है। ये गेम अपने बिग बॉस जैसे कई भारतीय टीवी शो में भी देखा होगा। इस दौरान उन्हें LBW यानि लेग बिफोर विकेट शब्द का अंदाज़ा लगाना था। अफरीदी शुरुआत के 2 शब्द लेग और बिफोर तो समझ गए थे, मगर तीसरा शब्द यानी विकेट का अंदाजा नहीं लगा पाए। इसके बाद हेडफोन हटाने के बाद उन्हें बताया गया कि आखिरी शब्द विकेट था। हालांकि इसके बाद उन्होंने जो कहा, उस बारे में किसी को उम्मीद नहीं थी।

अफरीदी ने कहा कि लेग बिफोर विकेट क्या होता है। ये क्रिकेट की कौन सी भाषा हैं। इसके बाद अफरीदी ने कहा कि उन्होंने पहली बार लेग बिफोर विकेट सुना है। इतना ही नहीं अफरीदी ने प्रेजेंटर को बताया कि उन्हें ऐसा लग रहा था कि वो हिट विकेट कहने की कोशिश कर रहे थे।

बता दें अफरीदी ने पाकिस्तान के लिए करीब 22 साल क्रिकेट खेला है। इस दौरान उन्होंने 524 अंतरराष्ट्रीय मुक़ाबले खेले हैं। इसके बावजूद उन्हें अभी तक LBW का फुल फॉर्म नहीं मालूम था। जो अपने में ही एक चौंकाने वाली बात है।

Story Loader