
WI vs WXI T20: चोटिल इयोन मोर्गन की जगह शाहिद आफरीदी बनाए गए कप्तान
नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार ऑल राउंडर शाहिद आफरीदी को वेस्ट इंडीज के खिलाफ होने वाले चैरिटी मैच के लिए वर्ल्ड एकादश टीम का कप्तान बनाया गया है। पहले इस टीम की कप्तानी का जिम्मा इंग्लैंड के ईयोन मोर्गन को सौपी गई थी। लेकिन ऊंगुली की चोट के कारण मोर्गन इस चैरिटी मैच से बाहर हो गए है। इसके बाद शाहिद आफरीदी को टीम की कमान दी गई है। आफरीदी को कप्तान बनाए जाने का मतलब है कि भारत के दो दिग्गज दिनेश कार्तिक और मोहम्मद शमी आफरीदी की कप्तानी में वेस्ट इंडीज टीम से लोहा लेंगे।
मोर्गन की जगह लेंगे बिलिंग्स-
इस मैच के लिए विश्व एकादश की टीम में चोटिल इयोन मोर्गन की जगह पर सैम बिलिंग्स को शामिल किया गया है। आईसीसी ने एक बयान जारी करते हुए इसकी पुष्टि कर दी है। बिलिंग्स के साथ-साथ इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम कुर्रेन और तेज गेंदबाज टाइमल मिल्स को भी विश्व एकादश टीम में जगह दी गयी है। यदि कुर्रेन को अंतिम एकादश में शामिल किया जाता है तो यह उनका डेब्यू टी20 मैच होगा।
31 मई को होगा आयोजन-
इस चैरिटी मैच का आयोजन 31 मई को लार्ड्स में होगा। इस मैच के आयोजन के जमा की गई राशि से तूफान के कारण ध्वस्त हो चुके वेस्टइंडीज के स्टेडियम की मरम्मत की जाएगी। आपको बता दें कि विश्व एकादश की टीम में भारत की ओर से पहले हार्दिक पांड्या और दिनेश कार्तिक शामिल थे। लेकिन पांड्या वायरल से पीड़ित होने के कारण इस मैच से हट गए है। जिसके बाद मोहम्मद शमी को शामिल किया गया है।
विश्व एकादश टीम इस प्रकार है -
शाहिद अफरीदी (कप्तान, पाकिस्तान), तमीम इकबाल (बांग्लादेश), सैम बिलिंग्स (इंग्लैंड) दिनेश कार्तिक (भारत), राशिद खान (अफगानिस्तान), संदीप लामिचाने (नेपाल), मिशेल मैकलेनगन (न्यूजीलैंड), शोएब मलिक (पाकिस्तान), तिसारा परेरा (श्रीलंका), ल्यूक रोन्ची (न्यूजीलैंड), आदिल राशिद, सैम कुर्रेन, टाइमल मिल्स (तीनों इंग्लैंड) और मोहम्मद शमी (भारत)।
Published on:
30 May 2018, 11:45 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.