14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘नायक’ फिल्म का ज़िक्र करते हुए शाकिब अल हसन ने लगाई बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की क्लास, गुस्से में कही ये बात

शाकिब ने 'नायक' फिल्म का ज़िक्र करते हुए कहा, 'अगर वे मुझे बीपीएल का सीईओ बना देते हैं तो मैं एक या दो महीने में सबकुछ ठीक कर दूंगा। आपने नायक फिल्म देखी है ना? अगर आप सच में कुछ करना चाहते हैं, तो आप एक दिन में ही कर सकते हैं। मैं खिलाड़ियों का ड्राफ्ट और ऑक्शन कराऊंगा और बीपीएल को फ्री टाइम के लिए होल्ड करूंगा।'

2 min read
Google source verification
shakib.jpg

Shakib Al Hasan bangladesh cricket Board: बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर और कप्तान शाकिब अल हसन पिछले कुछ समय से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) से खुश नहीं हैं। हाल के दिनों में शाकिब ने कई बार बोर्ड की आलोचना की है। अब टेस्ट और टी20 के कप्तान ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) की मार्केटिंग में विफल रहने के लिए अपने देश के क्रिकेट बोर्ड की तीखी आलोचना करते हुए बॉलीवुड फिल्म 'नायक' का संदर्भ दिया है। दरअसल नायक में अनिल कपूर एक दिन के मुख्यमंत्री बनकर राज्य से करप्शन खत्म करते दिखाए गए हैं।

फिल्म में अनिल कपूर के किरदार का नाम शिवाजी रॉव था। शाकिब ने कहा, 'अगर वे मुझे बीपीएल का सीईओ बना देते हैं तो मैं एक या दो महीने में सबकुछ ठीक कर दूंगा। आपने नायक फिल्म देखी है ना? अगर आप सच में कुछ करना चाहते हैं, तो आप एक दिन में ही कर सकते हैं। मैं खिलाड़ियों का ड्राफ्ट और ऑक्शन कराऊंगा और बीपीएल को फ्री टाइम के लिए होल्ड करूंगा।'

उन्होंने आगे कहा, 'मैं खिलाड़ियों का ड्राफ्ट और नीलामी समय पर करूंगा और खाली समय में बीपीएल आयोजित करूंगा। हमारे पास सभी मॉर्डन टेक्नॉलजी होंगी। इसमें बड़े ब्रॉडकास्टर होंगे और इसके मैच होम और बाहर के वेन्यू पर कराए जाएंगे।' बीपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले, शाकिब ने दावा किया कि बीसीबी ने कभी भी टूर्नामेंट को लोकप्रिय बनाने का कोई इरादा नहीं दिखाया। मुझे लगता है कि हम ईमानदारी से कभी भी कुछ नहीं करना चाहते हैं।

शकीब ने आगे कहा, 'मुझे नहीं पता कि क्‍या चीज़ हमें रोक रही है, जब हमारे पास चीज़ों को सही करने का समय है। अगर हम ऐसा करने के लिए तैयार हैं तो मुझे नहीं लगता कि क्‍यों हमारे पास डीआरएस, ड्राफ़्ट और नीलामी तीन महीने पहले एडवांस में नहीं की गई या क्‍यों टीमों को दो महीने पहले एडवांस में बताया गया। खिलाड़ी एक या दो मैच के लिए ही उपलब्‍ध हैं। कोई नहीं जानता कि कितने लंबे समय के लिए वे उपलब्‍ध हैं।'

शाकिब ने कहा कि बीपीएल, ढाका प्रीमियर लीग से भी घटिया टूर्नामेंट है। उन्‍होंने कहा कि डीपीएल में खेलने वाली टीमें अच्‍छे से समय पर तैयारी करती हैं, जो हमें बीपीएल में नहीं देखने को मिलता। पिछले कुछ दिनों में ख‍िलाड़ी निजी गियर में ट्रेनिंग करते दिखे, जबकि उन्‍हें अपनी बीपीएल फ़्रैंचाइज़ी के लिए सही ट्रेनिंग करनी थी।