
Shaun Marsh
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी शॉन मार्श ने अपना टेस्ट करियर खत्म होने का डर जगजाहिर किया है। 35 साल के शान मार्श ने एक इंटरव्यू में बताया है कि नए खिलाड़ियों को टेस्ट टीम में मौके दिए जाने की वजह से उनके टेस्ट करियर पर तलवार लटक रही है, उन्हें डर है कि कहीं उनका टेस्ट करियर खत्म ना हो जाए।
भारत के खिलाफ सीरीज के बाद से शॉन मार्श हैं बाहर
आपको बता दें कि शॉन मार्श को भारत के खिलाफ सीरीज के बाद से टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद उन्हें श्रीलंका के खिलाफ हुई सीरीज में भी शामिल नहीं किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, " अब यह संभावना बहुत कम है क्योंकि खिलाड़ियों ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है।" उन्होंने कहा, "मैंने टीम में जगह भी बनाई थी। एशेज सीरीज में अच्छा प्रदर्शन के बाद उन्होंने पिछले एक साल से अधिक समय तक मुझे मौके दिए।"
एशेज में चुने जाने की है उम्मीद
मार्श ने कहा, "दुर्भाग्यवश, यह मेरे लिए कारगर नहीं रहा, लेकिन जो भी आए और उन्होंने अच्छा किया और वे एशेज सीरीज (2019) में जगह बनाने के हकदार हैं।" मार्श ने 2011 के बाद से अबतक केवल 37 टेस्ट मैच खेला है, जिसमें उन्होंने छह शतक लगाए हैं जबकि वह 10 बार शून्य पर आउट हुए हैं।
मार्श ने कहा, "मैं अपने प्रदर्शन में निरंतरता कायम नहीं रख पाया, जोकि एक अच्छे खिलाड़ी में होता है।" उन्होंने कहा, "मैंने अब तक जो कुछ भी हासिल किया, उस पर मुझे गर्व है। मैंने अपने देश के लिए टेस्ट मैच खेले और कुछ शानदार सीरीज भी जीतीं।"
Published on:
19 May 2019 08:57 am

बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
