सेंट किट्स की बल्लेबाजी, गेल का पचासा-
सेंट किट्स के लिए ओपनिंग करने क्रिस गेल और एविन लेविस उतरे थे, टीम ने पहला विकेट 15 के स्कोर पर लेविस(1) के रूप में खोया। इसके बाद गेल ने टॉम कूपर(15) के साथ मिलकर टीम को संभाला, टीम का दूसरा विकेट 76 के स्कोर पर गिरा। इसके बाद बेन कटिंग(15) ने गेल का अच्छा साथ दिया हलाकि वह भी कुछ खास नहीं कर सके और जब टीम का स्कोर 119 रन था तब वह आउट हो गए। गेल के अलावा कोई भी खिलाड़ी टिक कर बल्लेबाजी करने में नाकामयाब रहा। गेल ने 65 गेंदों में 5 छक्के और 7 चौके लगाकर 86 रन बनाए। वह इमरान ताहिर का शिकार हुए। गुयाना के लिए कीमो पॉल ने 4 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट झटके।