27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कनाडा को 8 विकेट से रौंदकर सुपर-8 में पहुंची न्यूजीलैंड, युवराज ने तोड़ा रैना-शहजाद का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

NZ vs CAN Match Highlights: टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 का 31वां मुकाबला आज चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम में खेला गया। इस मैच में न्‍यूजीलैंड ने 8 विकेट से जीत दर्ज करते हुए सुपर-8 में जगह बना ली है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Feb 17, 2026

NZ vs CAN Match Highlights

रन दौड़ते न्‍यूजीलैंड के खिलाड़ी। (फोटो सोर्स: IANS)

NZ vs CAN Match Highlights: टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 का 31वां मुकाबला आज 17 फरवरी को चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम में न्‍यूजीलैंड और कनाडा के बीच खेला गया। न्‍यूजीलैंड ने 8 विकेट से जीत दर्ज करते हुए सुपर-8 में जगह बना ली है। इस मैच में कनाडा ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए युवराज सामरा के शतक की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 173 रन स्‍कोर बोर्ड पर लगाए थे। न्‍यूजीलैंड ने रचिन रवींद्र और ग्‍लेन फिलिप्‍स के अर्धशतकों के दम पर 15.1 ओवर में दो विकेट खोकर आसान जीत दर्ज की।

युवराज सामरा ने तोड़ा सुरेश रैना और अहमद शहजाद का रिकॉर्ड

कनाडा के युवराज सामरा टी20 वर्ल्‍ड कप में सबसे कम उम्र में सेंचुरी बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्‍होंने यह कमाल 19 साल और 141 दिन की उम्र में किया है। सामरा ने इस मामले में पाकिस्‍तानी बल्‍लेबाज अहमद शहजाद के रिकॉर्ड को तोड़ा है। शहजाद ने 2014 के T20 वर्ल्ड कप में यह उपलब्धि मीरपुर में बांग्लादेश के खिलाफ 22 साल और 127 दिन की उम्र में बनाया था। जबकि इससे पहले सुरेश रैना ने 2010 के टी20 वर्ल्‍ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 23 साल और 156 दिन की उम्र में शतक बनाया था।

युवराज सामरा ने केवल 65 गेंदों पर ठोके 110 रन

चेन्नई में कनाडा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कनाडा ने 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए। कनाडा की ओर से ओपनर युवराज सामरा ने केवल 65 गेंदों पर 110 रनों की पारी खेली। उनके और दूसरे ओपनिंग बल्लेबाज दिलप्रीत बाजवा के बीच पहले विकेट के लिए 116 रनों की शानदार साझेदारी हुई। कप्तान बाजवा 39 गेंदों पर 36 रनों की धीमी पारी खेलकर आउट हुए, हालांकि दूसरे छोर से युवराज ने रन गति को बनाए रखा।

रचिन और फिलिप्‍स ने जड़े मैच जिताऊ अर्धशतक

174 रनों के टारगेट के जवाब में न्यूजीलैंड ने यह लक्ष्य केवल 15.1 ओवर में हासिल कर लिया। 30 रनों के स्कोर पर दो विकेट गिर जाने के बाद रचिन रविंद्र और ग्लेन फिलिप्स ने अर्धशतकीय पारियां खेलकर नाबाद विजयी साझेदारी की। रचिन रविंद्र ने 39 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्कों की बदौलत 59 रनों की पारी खेली, जबकि ग्लेन फिलिप्स 36 गेंदों पर 76 रन बनाकर विस्फोटक अंदाज में दिखाई दिए। फिलिप्स ने चार चौके और छह छक्के लगाए।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग