17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कनाडा के भारतीय मूल के इस बल्लेबाज ने कीवी गेंदबाजों को जमकर धोया, 11 चौके 6 छक्के की मदद से मात्र इतनी गेंद पर ठोका शतक

युवराज कीवी गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे और 65 गेंद पर 110 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और छह छक्के भी जड़े। यह इस टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा शतक है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Feb 17, 2026

T20 World Cup 2026

युवराज समरा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा है। (photo - EspnCricInfo)

Yuvraj Samra century, New Zealand vs Canada, T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 31वां मुक़ाबला न्यूजीलैंड और कनाडा के बीच खेला जा रहा है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में कनाडा के भारतीय मूल के सलामी बल्लेबाज युवराज समरा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा है। उनकी इस तूफानी पारी की मदद से कनाडा ने न्यूजीलैंड के सामने 74 रन का लक्ष्य रखा है।

युवराज ने ठोका टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा शतक

युवराज कीवी गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे और 65 गेंद पर 110 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और छह छक्के भी जड़े। यह इस टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा शतक है। इससे पहले सोमवार को श्रीलंका के पथुम निसांका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जड़ा था। युवराज ने 58 गेंद पर ही शतक पूरा किया और कनाडा को एक अच्छे स्कोर तक ले गए।

कनाडा की शानदार बल्लेबाजी

पहले बल्लेबाजी करते हुए कनाडा की शुरुआत शानदार रही। युवराज समरा और कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने पहले विकेट के लिए 84 गेंद में 116 रन की साझेदारी की। दिलप्रीत 39 गेंद में चार चौके की मदद से 36 रन बनाकर आउट हुए। फिर नवनीत धालीवाल 10 रन बनाकर आउट हुए। दिलप्रीत को जेमीसन और नवनीत को मैट हेनरी ने आउट किया। इसके बाद निकोल किर्टोन भी दो रन बनाकर जेम्स नीशम का शिकार बने। वहीं, युवराज ने 58 गेंद पर टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक पूरा किया। न्यूजीलैंड की ओर से हेनरी, डफी, जेमीसन और नीशम को एक-एक विकेट मिला।

न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत

इस लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने 30 रन पर दो विकेट खो दिये। विकेट कीपर टिम सिफर्ट और सलामी बल्लेबाज फिन एलेन सटे में पवेलियन लौट गए। सिफर्ट छह रन बनाकर साद बिन जफर की गेंद पर जसकरन सिंह को कैच दे बैठे। वहीं फिन एलेन आठ गेंद पर 21 रन बनाकर डिलन हेलिगर की गेंद पर शिवम शर्मा को कैच दे बैठे।

ग्लेन फिलिप्स का आतिशी अर्धशतक

इसके बाद रचिन रवींद्र और ग्लेन फिलिप्स ने पारी को संभाल लिया। इस दौरान ग्लेन फिलिप्स ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मात्र 22 गेंद पर अर्धशतक थोक दिया। खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड ने 11 ओवर में दो विकेट खोकर 120 रन बना लिए हैं। फिलिप्स 22 गेंद पर 52 और रवींद्र 26 गेंद पर 32 रन बनाकर क्रीज़ पर टिके हुए हैं।