17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत को वर्ल्ड चैंपियन और RCB को खिताब जिताने वाली स्मृति मंधाना बनीं ‘स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर’

स्मृति मंधाना के लिए साल 2025 यादगार बन गया है! वर्ल्ड कप और WPL के बाद अब उन्हें 'BBC इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर' चुना गया है। साथ ही शतरंज की क्वीन दिव्या देशमुख और पैरा-एथलीट प्रीति पाल ने भी अवॉर्ड्स में मारी बाजी। पढ़ें पूरी खबर...

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Feb 17, 2026

Smriti Mandhana Award, Smriti Mandhana BBC Sportswoman of the Year 2025, WPL winners 2025

Smriti Mandhana honoured as Indian Sportswoman of the Year 2025. (photo - instagram\@smriti_mandhana)

Smriti Mandhana, Indian Sportswoman of the Year: भारतीय क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना के लिए साल 2025 किसी सपने से कम नहीं रहा। सोमवार को नई दिल्ली में हुए एक शानदार समारोह में उन्हें 'BBC इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर' (2025) चुना गया। यह अवॉर्ड उनके लिए बहुत खास है, क्योंकि इसी साल उन्होंने भारत को ऐतिहासिक 2025 महिला वर्ल्ड कप जिताने में बड़ी भूमिका निभाई और कप्तान के तौर पर दूसरी बार WPL (महिला प्रीमियर लीग) का खिताब भी जीता।

इन दिग्गजों ने किया फैसला

विजेताओं का चुनाव एक खास जूरी ने किया, जिसमें लिएंडर पेस, दीपा मलिक और अंजू बॉबी जॉर्ज जैसे दिग्गज शामिल थे। स्मृति ने इस रेस में कप्तान हरमनप्रीत कौर, शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख, शूटर सुरुचि सिंह और एथलीट ज्योति यारजी को पीछे छोड़ा।

सोशल मीडिया पर किया जाहिर

फिलहाल स्मृति ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं, इसलिए उन्होंने वीडियो मैसेज के जरिए अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, 'BBC का शुक्रिया। 2025 महिला क्रिकेट के लिए बहुत खास रहा और मुझे खुशी है कि मैं भारत की जीत में योगदान दे सकी।'

इन्होंने भी किया कमाल

20 साल की दिव्या देशमुख (शतरंज) को वर्ल्ड कप में उनकी ऐतिहासिक जीत के लिए 'इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर' अवॉर्ड मिला। पेरिस पैरालंपिक में दो ब्रोंज मेडल जीतने के सम्मान में प्रीति पाल कोकिया को 'पैरा-स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड मिला। 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' दिग्गज शूटर अंजलि भागवत को खेल में उनके शानदार करियर और योगदान के लिए मिला।

BBC स्टार परफॉर्मर्स ऑफ द ईयर अवॉर्ड

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को BBC स्टार परफॉर्मर्स ऑफ द ईयर का ये अवॉर्ड ऐतिहासिक वर्ल्ड कप जीत के लिए मिला। दृष्टिहीन महिला क्रिकेट टीम को वर्ल्ड कप में शानदार जीत के लिए, वर्ल्ड कप फतह के लिए भारतीय महिला कबड्डी टीम को इस अवॉर्ड से नवाजा गया। एकता भ्यान, दीप्ति जीवनजी और प्रीति पाल को वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स में कमाल के प्रदर्शन के लिए यह 'स्टार परफॉर्मर्स' का अवॉर्ड मिला।

BBC चेंजमेकर्स अवॉर्ड

भारतीय महिला आइस हॉकी टीम को BBC चेंजमेकर्स अवॉर्ड से नवाजा गया एक अलग खेल में अपनी पहचान बनाने के लिए। राजबीर कौर और सविता पुनिया को हॉकी में उनके जबरदस्त योगदान के लिए यह अवॉर्ड मिला। पाणी देवी को जमीनी स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने के लिए इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।