17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL की यह टीम गौतम गंभीर को बनाना चाहती है अपना मालिक, फ्रेंचाईजी ने ऑफर की इतिहास की सबसे बड़ी डील

राजस्थान रॉयल्स के नए मालिकों में से एक ने गंभीर को एक साथ तीन बड़ी भूमिकाएं 'पार्टनर, मेंटर और सीईओ' के पद संभालने का प्रस्ताव दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि फ्रेंचाइज़ी के अधिकांश मौजूदा शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी नए मालिकों को बेच रहे हैं और डील फिलहाल ट्रांसफरेबल स्थिति में है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Feb 17, 2026

Sanju Samson not open in Asia Cup 2025

संजू सैमसन को बल्‍लेबाजी के गुर सिखाते गौतम गंभीर। (फोटो सोर्स: IANS)

Gautam Gambhir approached by Rajasthan Royals: करीब दो साल पहले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को खिताब दिलाने वाले मैंटर गौतम गंभीर की एक बार फिर लीग में वापसी हो सकती है। 2008 की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स (RR) ने गंभीर को आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी डील ऑफर की है। जिसके तहत वे उन्हें टीम का सह- मालिक, मैंटर और पार्टनर बनाना चाहते हैं।

राजस्थान रॉयल्स ने गंभीर को किया बड़ा ऑफर

दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान रॉयल्स के नए मालिकों में से एक ने गंभीर को एक साथ तीन बड़ी भूमिकाएं 'पार्टनर, मेंटर और सीईओ' के पद संभालने का प्रस्ताव दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि फ्रेंचाइज़ी के अधिकांश मौजूदा शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी नए मालिकों को बेच रहे हैं और डील फिलहाल ट्रांसफरेबल स्थिति में है। नए प्रबंधन से जुड़े एक मालिक ने गंभीर को 2 से 3 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ-साथ सीईओ और मेंटर की भूमिका की पेशकश की है।

गंभीर बनेंगे टीम के नए मालिक

हालांकि, जब तक गंभीर भारतीय टीम के मुख्य कोच हैं, वह इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं कर सकते। लोढ़ा समिति की सिफारिशों पर आधारित सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार कोई भी व्यक्ति एक साथ आईपीएल फ्रेंचाइज़ी और भारतीय टीम में पद नहीं संभाल सकता, क्योंकि इसे हितों के टकराव (Conflict of Interest) माना जाता है।

अभी डील साइन नहीं कर सकते गंभीर

अगर गंभीर राजस्थान का प्रस्ताव स्वीकार करते हैं, तो उन्हें भारतीय टीम के मुख्य कोच पद से इस्तीफा देना होगा। उनके करीबी सूत्रों ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार किया है, लेकिन संकेत दिए हैं कि वह फिलहाल अपनी मौजूदा भूमिका के प्रति प्रतिबद्ध हैं। भारत के मुख्य कोच के तौर पर उनका अनुबंध 2027 वनडे विश्व कप के बाद समाप्त होगा।

दो आईपीएल टीमों के मैंटर रेह चुके हैं

खिलाड़ी के रूप में संन्यास लेने के बाद गंभीर दो आईपीएल फ्रेंचाइज़ियों से जुड़े रहे हैं। 2022 और 2023 में वह लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मैंटर रहे और दोनों सीजन में टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाया। इसके बाद 2024 सीजन में वह फिर केकेआर से जुड़े और टीम को चैंपियन बनाया, जिसके बाद उन्होंने राहुल द्रविड़ की जगह भारतीय टीम के मुख्य कोच का पद संभाला।

फिलहाल गंभीर बतौर कोच भारत में चल रहे टी20 वर्ल्ड कप अभियान की कमान संभाल रहे हैं। डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने ग्रुप स्टेज में अमेरिका, नामीबिया और पाकिस्तान के खिलाफ अपने तीनों मुकाबले जीतकर सुपर-8 में जगह बना ली है। टीम को अभी इस हफ्ते नीदरलैंड्स के खिलाफ एक और ग्रुप मैच खेलना है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग