
कराची। पाकिस्तान में एक हिंदू लड़की नम्रता चंदानी की हत्या के बाद से बवाल मचा हुआ है। नम्रता को इंसाफ दिलाने के लिए पाकिस्तान की आवाम सड़कों पर भी निकल पड़ी है। मंगलवार को कराची में कई लोगों ने नम्रता को इंसाफ दिलाने के लिए विरोध प्रदर्शन भी किए गए। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी नम्रता के लिए इंसाफ की आवाज उठाई है।
नम्रता के लिए पाकिस्तान में चल रहा है कैंपेन
दरअसल, नम्रता को इंसाफ दिलाने के लिए पाकिस्तान में एक ऑनलाइन अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें अब शोएब अख्तर भी जुड़ गए हैं। शोएब ने नम्रता की मौत पर दुख प्रकट करते हुए कहा है, ' यूवा मासूम लड़की नम्रता की संदिग्ध मौत के बारे में सुन कर बहुत दुखी और आहत हुआ हूं, मुझे उम्मीद है कि उसे न्याय मिलेगा और असल गुनहगार पकड़े जाएंगे। मेरा दिल हर पाकिस्तानी के साथ धड़कता है चाहे वह किसी भी मजहब का हो। उनकी आत्मा को शांति मिले।’
नम्रता की हत्या या आत्महत्या?
आपको बता दें कि बीते दिनों पाकिस्तान के लरकाना इलाके में मेडिकल की छात्रा नम्रता चंदाना की लाश मिलने से हड़कंप मच गया था। नम्रता की लाश उसके हॉस्टल से मिली थी। नम्रता की हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आत्महत्या की भी खबरें सामने आ रही हैं, क्योंकि नम्रता का शव हॉस्टल के कमरे में चारपाई पर पड़ा मिला और उसके गले को रस्सी का फंदा लगा मिला था। सुबह जब नमृता की दोस्तों ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से काफी देर तक जवाब ना मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस के आने पर चौकीदार ने दरवाजा तोड़ा और अंदर नमृता का शव मिला।
पुलिस ने भी आत्महत्या की संभावना से इनकार नहीं किया है, लेकिन वह हर पहलू की जांच कर रही है। वहीं लड़की के परिवार ने आत्महत्या की संभावना को खारिज कर दिया है। परिवार का आरोप है कि यह हत्या का मामला है। लड़की के भाई डॉ विशाल सुंदर ने इस मामले में गहरी साजिश की आशंका जताई है।
Updated on:
18 Sept 2019 01:06 pm
Published on:
18 Sept 2019 01:03 pm

बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
