
Shreyas Iyar Injury India vs Australia test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी और चौथा टेस्ट अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत इस मैच में मजबूत स्थिति में है, लेकिन टीम को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के दाएं हाथ के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर चोटिल हो गए हैं और पहली पारी में बल्लेबाजी करने नहीं आए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुकाबिक श्रेयस अय्यर ने आज सुबह पीठ के निचले हिस्से में दर्द की शिकायत की है। जिसके बाद वे बल्लेबाजी करने नहीं आए हैं। अय्यर अधिकतर नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने उतरे हैं। मगर अहमदाबाद टेस्ट में उनसे पहले रविंद्र जडेजा और केएस भरत उतरे हैं। बीसीसीआई ने बताया कि मैच के तीसरे दिन श्रेयस अय्यर ने लोअर बैक में दर्द की शिकायत की थी जिसके बाद उन्हें स्कैन के लिए ले जाया गया था। बीसीसीआई की मेडिल टीम उन पर नजर बनाए हुई है।
बीसीसीआई ने अपने अधिकारिक बयान में कहा 'तीसरे दिन के खेल के बाद श्रेयस अय्यर ने पीठ के निचले हिस्से में दर्द की शिकायत की। वह स्कैन के लिए गए हैं और बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है।'
मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 480 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए उस्मान ख्वाजा और कैमरन ग्रीन ने शतक लगाए हैं। ख्वाजा ने 422 गेंद पर 21 चौंकों की मदद से 180 रन की पारी खेली है। ये उनके टेस्ट करियर की सबसे अच्छी पारियों में से एक है। वहीं कैमरन ग्रीन ने 170 गेंद पर 18 चौके की मदद से 114 रन बनाए हैं। भारत के लिए रविचन्द्र अश्विन ने सबसे ज्यादा 6 विकेट चटकाए हैं। जवाब में भारत ने इस टेस्ट मैच के तीसरे दिन चार विकेट खोकर 322 रन बना लिए हैं। क्रीज़ पर विराट कोहली 70 और केएस भारत 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत के लिए शुभमन गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 128 रन बनाए हैं।
Published on:
12 Mar 2023 10:33 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
