
नई दिल्ली। टीम इंडिया के मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर कंधे की चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं। अय्यर 19 सितंबर से यूएई में शुरू होने जा रहे आईपीएल के दूसरे फेज के लिए तैयार होने के लिए दुबई पहुंच चुके हैं। अय्यर चोटिल होने के बाद आईपीएल के पहले फेज में नहीं खेल पाए थे। उनकी जगह टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाया गया था। हालांकि, पिछले साल अय्यर ने अपनी कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में पहुंचाया था। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या पंत की जगह अय्यर को दोबारा टीम की कमान सौंपी जाएगी।
लगभग 5 महीने बाद वापसी करेंगे श्रेयस अय्यर
लगभग 5 महीने तक क्रिकेट से दूर रहने के बाद अय्यर वापसी कर रहे हैं। पुणे में एकदिवसीय मैच के दौरान उन्हें कंधे में चोट लगी थी। अब खबर आ रही है कि दिल्ली कैपिटल्स के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम नहीं उजागर करने की शर्त बताया कि अय्यर पहले ही दुबई पहुंच चुके हैं और सभी क्वारंटीन के बाद अभ्यास शुरू करेंगे।
इस महीने के अंत तक दुबई के लिए रवाना होगी दिल्ली कैपिटल्स
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस महीने के अंत तक दुबई के लिए रवाना होगी। अय्यर के पास उनके बचपन के कोच और दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजी कोच प्रवीण आमरे भी मदद के लिए हैं। प्रवीण ने अय्यर की मदद के लिए पिछले महीने ही यात्रा की थी।
आरसीए ने दिया था फिटनेस प्रमाण पत्र
अय्यर को एक सप्ताह के परीक्षण के बाद आरसीए ने हाल ही में फिटनेस प्रमाण पत्र प्रदान किया था। अय्यर भारत में कोरोना के चलते पर्याप्त प्रशिक्षण ना मिलने के कारण पहले ही दुबई रवाना हो गए हैं। अभी दिल्ली कैपिटल्स की टीम को भारत में कुछ दिनों के लिए क्वारंटीन रहना होगा और इसके बाद वह यूएई के लिए रवाना होगी। इसलिए कम से कम 10 दिन का समय और लगने के चलते अय्यर पहले ही रवाना हो गए। वह टीम में शामिल होने के अंंतिम समय तक ट्रेनिंग लेंगे।
Published on:
17 Aug 2021 12:16 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
