क्रिकेट

शुभमन गिल रूमर्ड गर्लफ्रेंड सारा तेंदुलकर साथ हुए स्‍पॉट, कैमरे देखते ही दोनों छुपाने लगे चेहरा

Sara Tendulkar and Shubman Gill: शुभमन गिल को सारा तेंदुलकर के साथ मुंबई में स्‍पॉट किया गया है। दोनों एक साथ डिनर करने जियो वर्ल्ड प्लाजा पहुंचे थे। इस दौरान दोनों मीडिया के कैमरों से बचते नजर आए।

2 min read
शुभमन गिल रूमर्ड गर्लफ्रेंड सारा तेंदुलकर साथ हुए स्‍पॉट, कैमरे देखते ही दोनों छुपाने लगे चेहरा।

Sara Tendulkar and Shubman Gill: शुभमन गिल को सारा तेंदुलकर के साथ मुंबई में स्‍पॉट किया गया है। इस दौरान दोनों मीडिया के कैमरों से बचते नजर आए। बताया जा रहा है कि शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर एक साथ डिनर करने जियो वर्ल्ड प्लाजा पहुंचे, जो मुंबई इंडियंस के मालिक मुकेश अंबानी का है। दोनों एक साथ देखे जाने से एक बार फिर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है। सोशल मीडिया पर ये खबर तेजी से वायरल हो रही है और यूजर्स दोनों के रिश्‍ते को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।


दरअसल, मुकेश अंबानी की कंपनी रिलाइंस इंडस्ट्रीज की तरफ से जियो वर्ल्ड प्लाजा की ओपनिंग की गई। पहले दिन जियो वर्ल्‍ड प्‍लाजा में कई बड़े सेलिब्रिटी पहुंचे। इस दौरान शुभमन गिल और सचिन तेंदुकलर की बेटी सारा एक साथ स्‍पॉट किया गया। शुभमन गिल जहां ब्लैक टीशर्ट और ब्लैक पैंट के साथ ब्लैक जैकेट में हैंडसम दिख रहे थे। वहीं, सारा तेंदुलकर रेड कलर का गाउन पहनकर पहुंची।

साथ बाहर आए, लेकिन अलग-अलग हुए रवाना

डिनर पार्टी के बाद शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर साथ बाहर आए, लेकिन गिल अकेले ही अपनी गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए। कुछ ही देर बाद सारा तेंदुलकर भी वहां से रवाना हुईं। हालांकि इस दौरान दोनों मीडिया के कैमरों से बचते नजर आए। दोनों में से किसी ने भी मीडिया से बात नहीं की।

यह भी पढ़ें : भारत और पाकिस्तान की फिर सेमीफाइनल में हो सकती है भिड़ंत, जानें पूरा गणित

पहले भी साथ में हो चुके हैं स्पॉट

बता दें कि शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर पहले भी साथ में स्पॉट हो चुके हैं। बीच में सारा अली खान के आने से दोनों के अलग होने की खबरें आने लगी थीं। दोनों के एक बार फिर साथ नजर आने से एक बार कयासों का दौर शुरू हो गया है। हालांकि अभी तक सारा या शुभमन किसी ने भी अपने रिश्‍ते की पुष्टि नहीं की है और न ही इसका खंडन किया है।

यह भी पढ़ें :केएल राहुल समेत ये चार क्रिकेटर आज मना रहे पहला करवा चौथ

Published on:
01 Nov 2023 11:34 am
Also Read
View All

अगली खबर