8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

South Africa T20 League: आज MI केपटाउन का मुक़ाबला पार्ल रॉयल्स से, जानें कब और कैसे देख सकते हैं मैच

South Africa T20 League when and where to watch: साउथ अफ्रीका टी20 लीग के प्रसारण का अधिकार नेटवर्क 18 के पास है। आप स्पोर्ट्स 18 चैनल के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।

2 min read
Google source verification
slt20.png

South Africa T20 League Live streaming: साउथ अफ्रीका टी20 लीग (SA20) के पहले सीजन का आगाज आज होने जा रहा है। इस लीग का पहला मुक़ाबला MI केपटाउन और पार्ल रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। यह मुक़ाबला भारतीय समयअनुसार रात 9 बजे से खेला जाएगा। यह लीग का पहला सीजन है। छह टीमें- एमआई केप टाउन, डरबन सुपर जायंट्स, जॉबबर्ग सुपर किंग्स, पार्ल रॉयल्स, प्रिटोरिया कैपिटल्स और सनराइजर्स ईस्टर्न केप मैदान पर उतरेंगी। दिलचस्प बात यह है कि सभी छह टीमों का स्वामित्व इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फ्रेंचाइजी मालिकों के पास है। इसी लिए इसे मिनी आईपीएल बजी कहा जा रहा है। तो आइए हम आपको बताते हैं कि इस सीरीज का लाइव स्ट्रीमिंग आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।

कब होगा MI केपटाउन और पार्ल रॉयल्स के बीच मैच?
MI केपटाउन और पार्ल रॉयल्स के बीच यह वनडे मुकाबला 10 जनवरी यानी मंगलवार को खेला जाएगा।

कहां होगा MI केपटाउन और पार्ल रॉयल्स के बीच मैच?
MI केपटाउन बनाम पार्ल रॉयल्स वनडे मैच केप टाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा MI केपटाउन और पार्ल रॉयल्स का मुकाबला?
MI केपटाउन और पार्ल रॉयल्स का वनडे मैच भारतीय समयानुसार रात 9 बजे से खेला जाएगा। इस मैच का टॉस 8.30 बजे होगा।

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
साउथ अफ्रीका टी20 लीग के प्रसारण का अधिकार नेटवर्क 18 के पास है। आप स्पोर्ट्स 18 चैनल के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।

फ्री में कैसे देख सकते हैं MI केपटाउन - पार्ल रॉयल्स के बीच पहले टी20 मैच का लाइव प्रसारण?
MI केपटाउन और पार्ल रॉयल्स के बीच पहले टी20 मैच को जियो सिनेमा के माध्यम से फ्री में देख सकते हैं।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा एप पर देखी जा सकते है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.patrika.com पर भी पढ़ सकते हैं।