क्रिकेट

एडम जम्पा ने डाला क्रिकेट इतिहास का सबसे महंगा स्पेल, दोहराया 17 साल पुराना इतिहास, दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर ने ऑस्ट्रेलिया के किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्शा और सब की बखिया उदेड़ दी। इस दौरान सबसे ज्यादा धुनाई जम्पा की हुई। जम्पा ने 10 ओवर में 11.30 की इकॉनमी से 113 रन लुटाये।

2 min read

Adam Zampa South Africa Vs Australia: शुक्रवार का दिन ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज एडम जम्पा के लिए उनके क्रिकेट करियर के सबसे खराब दिनों में से एक रहा। दरअसल दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मुक़ाबला सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला गया। इस मैच में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने एडम जम्पा की जमकर धुनाई की। जम्पा ने इस मैच में इतने रन लुटाये की वह वह संयुक्त रूप से वनडे क्रिकेट इतिहास के सबसे महंगे गेंदबाज बन गए।

दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर ने ऑस्ट्रेलिया के किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्शा और सब की बखिया उदेड़ दी। इस दौरान सबसे ज्यादा धुनाई जम्पा की हुई। जम्पा ने 10 ओवर में 11.30 की इकॉनमी से 113 रन लुटाये। उनकी इस धुनाई से लोगों को 2006 का वह मैच याद आ गया जब वनडे क्रिकेट के इतिहास में पहले बार ऑस्ट्रेलिया ने 400 से ज्यादा रन बनाए थे और उसे दक्षिण अफ्रीका ने चेज़ कर लिया था।

जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेले गए उस मैच में ऑस्ट्रेलिया के ही तेज गेंदबाज मिक लुईस ने इतने ही रन लुटाए थे। उस वनडे मैच में कुल 872 रन देखने को मिले थे। जम्पा एक पारी में 100 से अधिक रन देने वाले 16वें गेंदबाज भी बने। जंपा और लुईस से पहले वहाब रियाज, राशिद खान, फिलिप बोइससेवेन, भुवनेश्वर कुमार, नुवान प्रदीप, मार्टिन स्नेडेन, टिम साउदी, ब्रायन विटोरी, जेसन होल्डर, विनय कुमार, दौलत जादरान, हसन अली, एंड्रयू टाय और जैकब डफी यह नाम हैं।

एक वनडे मैच में दिए गए सर्वाधिक रन
0/113 (10) – मिक लुईस, जोहान्सबर्ग, 2006
0/113(10) – एडम ज़म्पा सेंचुरियन, 2023
0/110 (10) – वहाब रियाज़, नॉटिंघम, 2016
0/110 (9) – राशिद खान, मैनचेस्टर, 2019
0/108 (10) – फिलिप बोइससेवेन, अम्स्टेलवीन, 2022

मैच की बात करें तो डाकसिन अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 416 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए हेनरिक क्लासेन ने महज 57 गेंद में अपना शतक पूरा किया। खूंखार बल्लेबाज का बल्ला यहीं नहीं रुका बल्कि उन्होंने 13 चौकों और 13 सिक्स की मदद से 83 गेंद में 174 रन की पारी खेली।उनके अलावा मिलर ने 45 गेंद में 6 चौकों और 5 सिक्स की मदद से 85 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 34,5 ओवर में 252 रन पर ढेर हो गई और दक्षिण अफ्रीका ने यह मैच 164 रनों से जीत लिया।

Published on:
16 Sept 2023 02:52 pm
Also Read
View All

अगली खबर