4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SL vs SA: श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, महीश तीक्षणा हेंस्ट्रिंग के चलते बाहर

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। श्रीलंकाई टीम तीन तेज गेंदबाज और तीन ऑलराउंडर्स के साथ मैदान पर उतरी है। वहीं, दक्षिण अफ्रीकी टीम एक स्पिनर केशव महाराज और चार पेसर- गेराल्ड कोएत्जी, मार्को यानसेन, कगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी के साथ मैदान पर उतरी है।

less than 1 minute read
Google source verification
sa_vs_sl_.jpg

South Africa vs Sri Lanka World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 का चौथा मुक़ाबला श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करें का फैसला किया है। इस मैच में श्रीलंका के स्टार स्पिन गेंदबाज महीश तीक्षणा हेंस्ट्रिंग के चलते नहीं खेल रहे हैं।

श्रीलंकाई टीम तीन तेज गेंदबाज और तीन ऑलराउंडर्स के साथ मैदान पर उतरी है। वहीं, दक्षिण अफ्रीकी टीम एक स्पिनर केशव महाराज और चार पेसर- गेराल्ड कोएत्जी, मार्को यानसेन, कगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी के साथ मैदान पर उतरी है।

दोनों टीमों के कई खिलाड़ी चोट के चलते टूर्नामेंट में नहीं खेल रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका की टीम चोटिल तेज गेंदबाजों एनरिक नोर्त्जे और सिसांडा मगाला के बिना उतरेगी। वहीं, श्रीलंका को सीमित ओवरों के उसके ऑलराउंडर लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा भी चोट के कारण नहीं खेल पा रहे हैं।

दोनों टीमें की प्लेइंग 11 -
श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), कुसल परेरा, पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डिसिल्वा, दुनिथ वेलालगे, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, कासुन राजिथा।

दक्षिण अफ्रीका: तेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रसी वान डर डुसेन, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, कगिसो रबाडा।

Story Loader