24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साउथैम्पटन टेस्ट: विराट कोहली ने दिए संकेत, दो स्पिनर हो सकते हैं प्लेइंग-11 का हिस्सा

साउथैम्पटन टेस्ट, 30 अगस्त को भारतीय समयनुसार दोपहर 3:30 से शुरू होना है, यह 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मैच है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 30 Aug 2018, 11:23 AM IST

INDIA VS ENGLAND 4TH TEST

साउथैम्पटन टेस्ट: विराट कोहली ने दिया इशारा, दो स्पिनर हो सकते हैं प्लेइंग-11 का हिस्सा

नई दिल्ली।विराट कोहली ने साउथैम्पटन टेस्ट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में दो स्पिन गेंदबाजों को खिलाने के संकेत दिए हैं। टीम इंडिया के लिए यह मैच बहुत ही अहम है क्योंकि उसने 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में शुरूआती दो टेस्ट गंवा दिए थे, इसके बाद तीसरा टेस्ट जीत भारत ने सीरीज में वापसी की थी। अगर भारतीय टीम यह मैच गंवा बैठती है तो वह सीरीज भी हार जाएगी, सीरीज में बने रहने के लिए भारत को यह मैच जीतने ही होगा। इसी कारण भारतीय टीम इस मैच में सोच-समझकर प्लेइंग एलेवेन का चुनाव भी करेगी। खबरों और विराट के प्रेस कॉन्फ्रेंस से मापे तो टीम इंडिया में एक बदलाव संभव है।


प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट ने क्या कहा-
विराट कोहली ने मैच से एक शाम पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा गया कि क्या वह इस मैच में भारतीय टीम पांच तेज गेंदबाजों के साथ उतरेगी। तो विराट ने इस बात को काटते हुए कहा कि अगर पिच जोहानेसबर्ग कि तरह होती तो हम जरूर ऐसा करते लेकिन यह पिच तेज गेंदबाजों के लिए उतनी मददगार नहीं है। उन्होंने कहा जब पिछली बार हमने यहां खेला था तब चौथे और पांचवें दिन स्पिन गेंदबाजों को फुटमार्क बन जाने के कारण काफी मदद मिली थी। यह पिच स्पिन गेंदबाजों के अनुकूल है।


जडेजा को मिलेगा मौका, शमी बाहर होंगे-
अगर विराट कोहली की बात सुनी जाए और समझा जाए कि भारतीय टीम इस मैच में दो स्पिन गेंदबाजों को मौका देगी तो यह स्पिन गेंदबाज जाहिर है रविचंद्रन आश्विन और रविंद्र जडेजा होंगे। अब रविंद्र जडेजा को किसकी जगह टीम में शामिल किया जाएगा यह सवाल आसान है। सभी तेज गेंदबाजों में सबसे फीके मोहम्मद शमी नजर आए हैं इसलिए उनकी छुट्टी होने के ज्यादा आसार हैं। इसके अलावा टीम में कोई भी बदलाव संभव नहीं लगता। अगर जडेजा यह मैच खेलेंगे तो इस दौरे पर यह उनका पहला मैच होगा। आपको बता दें कि दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई स्पिन गेंदबाज शेन वार्न ने भी साउथैम्पटन में दो स्पिन गेंदबाजों को खिलाने की पैरवी की है।


इंग्लैंड ने भी खिलाए हैं दो स्पिनर-
इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग-11 घोषित कर दी है। इस टीम में हरफनमौला स्पिन गेंदबाज मोईन अली की वापसी हुई है जिन्होंने अभी काउंटी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। दूसरे स्पिन गेंदबाज लेग स्पिनर आदिल राशिद हैं। इंग्लैंड की प्लेइंग-11: जोए रूट (कप्तान), मोइन अली, जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो, स्टुअर्ट ब्रॉड, जोस बटलर (विकेटकीपर), एलिस्टर कुक, सैम कुरेन, बेन स्टोक्स, कीटन जेनिंग्स,आदिल राशिद।