जानिए कैसा रहेगा आज साउथैम्पटन का मौसम
क्रिकेट प्रेमियों और खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है कि आज बुधवार को साउथैम्पटन का मौसम साफ रहेगा। रिपोर्ट के अनुसार, आज साउथैम्पटन में बारिश की संभावना नहीं है। ऐसे में रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, साउथैम्पटन में आज धूप खिली रहेगी। ग्राउंड्समैन को भी रिजर्व डे के दिन आराम मिलेगा और वे भी मैच का लुत्फ उठा सकेंगे। पिछले पांच दिनों से ग्राउंड्समैन बारिश होने की वजह से काफी व्यस्त रहे।