क्या युवा खिलाड़ियों को कुछ नहीं मिलेगा?
साथ ही रोहन गावस्कर ने कहा,'क्या किसी सीनियर खिलाड़ी को बीच में ड्रॉप किया जा सकता है। उन युवा खिलाड़ियों का क्या जो डेब्यू कर सकते हैं। क्या उन्हें कुछ नहीं मिलेगा?' साथ ही रोहन का कहना है कि राज्य संघों को अपने खिलाड़ियों को देखने की जरूरत है। घरेलू खिलाड़ी वो हैं जो खेल को आगे बढ़ाते हैं। उनका ख्याल रखना चाहिए और उनके लिए वार्षिक अनुबंध की शुरुआत करनी चाहिए।