21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2026 Points Table Update: GT को हराने के बाद मुंबई इंडियंस ने लगाई लंबी छलांग, जानें पॉइंट्स टेबल में सभी टीमों का हाल

IPL 2026 Points Table Update: आईपीएल 2026 में जीटी पर जीत के साथ एमआई ने पॉइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाई है। आइये इस मैच के बाद पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल और ऑरेंज और पर्पल कैप अपडेट पर एक नजर डालते हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Apr 21, 2026

IPL 2026 Points Table Update

IPL 2026 में सभी टीमों के कप्‍तान। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/IPL)

IPL 2026 Points Table Update after GT vs MI match: मुंबई इंडियंस ने तिलक वर्मा की विस्‍फोटक शतकीय पारी और अश्विनी कुमार के चार विकेट हॉल के शानदार प्रदर्शन के दम पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ 99 रनों की बड़ी जीत दर्ज की है। इसके साथ एमआई अपनी हार का सिलसिला रोक दिया है। आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में आखिरी यानि 10वें पायदान पर पहुंच चुकी एमआई इस जीत के साथ ही तीन स्‍थानों की छलांग लगाते हुए 7वें स्थान पर पहुंच गई है। इस बड़ी जीत की बदौलत उसने अपना नेट रन रेट भी -1.076 से सुधारकर +0.067 कर लिया है। आइये इस 30वें मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में अन्‍य सभी टीमों का हाल देखते हैं।

गुजरात टाइटंस छठे स्‍थान पर बरकरार

एमआई से मिली हार के बावजूद गुजरात टाइटंस ने पॉइंट्स टेबल में अपना छठा स्थान नहीं गंवाया, लेकिन उसके नेट रन रेट को नुकसान जरूर पहुंचा है। अब उसका नेट रन रेट +0.018 से गिरकर -0.821 हो गया है। बता दें कि गुजरात ने अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में कुल छह मैच खेले हैं, जिनमें से तीन जीत और तीन हार के साथ उसके छह अंक हैं।

टॉप-4 में ये टीमें

पंजाब किंग्स 6 मैचों में 11 पॉइंट्स के साथ टेबल में सबसे ऊपर बनी हुई है। वह अभी भी अजेय हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 8 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर है, वहीं राजस्‍थान रॉयल्‍स 8 अंक साथ ही तीसरे पायदान पर है, क्‍योंकि उसका नेट रन रेट आरसीबी से थोड़ा कम है। जबकि सनराइजर्स हैदराबाद छह अंक के साथ चौथे स्‍थान पर है।

IPL 2026 Points Table Update

टीममैचजीतेहारेबेनतीजाअंकनेट रन रेट
PBKS6501111.420
RCB642081.171
RR642080.599
SRH633060.566
DC532060.310
GT63306-0.821
MI624040.067
CSK62404-0.78
LSG62404-1.173
KKR71513-1.076

क्लासेन के पास ऑरेंज तो कंबोज के पास पर्पल कैप

सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनिरक क्लासेन के पास ऑरेंज कैप है। क्लासेन ने 6 मैचों में 283 रन बनाए हैं, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज के पास पर्पल कैप है। कंबोज ने 6 मैचों में 13 विकेट लिए हैं।