कई बार क्रिकेट खेल के दौरान बल्लेबाज जल्द ही आउट हो जाते हैं और ऐसे में कई क्रिकेटर्स निराश या गुस्सा भी हो जाते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल में कई देशों के क्रिकेटर्स हिस्सा लेते हैं। इस पॉपुलर टी20 टूर्नामेंट में कई रिकॉर्ड बनते हैं तो कुछ ऐसे किस्से भी होते हैंं, जो हमेशा के लिए यादगार बन जाते हैं। वहीं आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने एक खुलासा करते हुए बताया कि आईपीएल 2018 के सीजन में क्वालीफायर 2 मुकाबले में राशिद ख्राान के खिलाफ आउट होना उन्हें अब भी खलता है। राशिद खान के हाथों आउट होने के बाद आंद्रे रसेल ने कुछ ऐसा किया था कि अगर कोई देख लेता तो उन्हें शर्मिंदा होना पड़ता।
आउट होने के बाद निराश हो गए थे रसेल
आंद्रे रसेल ने केकेआर के साथ वो पल साझा करते हुए बताया कि उस दिन जब वो आउट होकर लौटे तो सीधा बाथरूम में चले गए थे। आउट होने के बाद रसेल बेहद निराश हो गए थे। उन्होंने बताया कि जब वे राशिद खान की गेंद पर आउट हुए तो सीधा नहाने के लिए चले गए वो भी अपने क्रिकेट खेलने के सारे कपड़े के साथ। उनके जूते और बाकी सारी चीजें पानी से पूरी तरह गीली हो चुकी थी।