अलग—थलग पड़ गए थे
न्यूजीलैंड हेराल्ड ने मंगलवार को सिफर्ट के हवाले से कहा, मैं अलग थलग पड़ गया था जब मुझे पता चला कि मैं पॉजिटिव पाया गया हूं। उस समय मेरा दिल टूट गया जब मुझे पता चला कि हर कोई मुझे छोड़ कर चला गया है। मैं अकेला विदेशी खिलाड़ी था, जो भारत में फंसा हुआ था। उन्होंने कहा, दुनिया थम-सी गई थी, मुझे समझ नहीं आ रहा था कि आगे क्या करना है और यही सबसे डराने वाली चीज थी। हम बुरी चीजों के बारे में सुन रहे थे और मुझे लग रहा था मेरे साथ भी वैसा ना हो जाए।