खेले जा सकते हैं डबल हेडर मैच
टीम इंडिया अगले महीने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेलने के लिए इंग्लैंड जाने वाली है। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ टीम पांच मैचों की सीरीज खेलेगी। इंग्लैंड के साथ होने वाली सीरीज के दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच के बीच 9 दिनों का गैप है। रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई चाहता है कि इस गैप को चार या पांच दिनों का किया जाए, जिससे कि उसे आईपीएल के आयोजन को लेकर चार या पांच दिन मिल जाएंगे। रिपोर्ट के अनुसार, अगर ऐसा नहीं भी हुआ तो भी 15 सितम्बर से 15 अक्टूबर के बीच बीसीसीआई के पास एक महीने का समय होगा और इस दौरान आईपीएल का आयोजन आसानी से कराया जा सकता है। बताया जा रहा है कि बीसीसीआई चार सप्ताह तक डबल हेडरों का आयोजन कर सकता है। इस तरह 8 दिनों में 16 मैच हो जाएंगे और फिर आयोजकों को टूर्नामेंट के समापनके लिए अच्छा-खासा समय मिल जाएगा।