माइकल वॉन ने किया ट्वीट
माइकल वॉन ने एक ट्वीट करते हुए आईपीएल 2021 को पूरा करने के लिए सुझाव दिया। वॉन ने सुझाव दिया कि बहुत आसान उपाय है, भारत के खिलाफ पहला टेस्ट एक हफ्ते पहले कराया जाए। वॉन का कहना है कि ऐसा करने से इंग्लैंड का कोई भी टेस्ट खिलाड़ी 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट नहीं खेलेगा और फिर वहां भारत के टेस्ट खिलाड़ी उनकी जगह ले सकते हैं। ऐसे में आईपीएल 2021 भी पूरा किया जा सकेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि यह सबके लिए अच्छी डील होगी।