6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘संजू को नई टीम में ढलने में समय लग रहा है’, CSK कोच ने सैमसन के खराब फॉर्म पर दिया बड़ा बयान!

Stephen Fleming on Sanju Samson: IPL 2026 में संजू सैमसन के खराब फॉर्म पर बोले CSK कोच स्टीफन फ्लेमिंग। जानें क्यों राजस्थान रॉयल्स से चेन्नई आए संजू अब तक नहीं बना पाए हैं रन।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Apr 06, 2026

Keywords: Sanju Samson CSK Form, Stephen Fleming on Sanju Samson, IPL 2026 News Hindi, CSK vs RCB Match Highlights, Ayush Mhatre IPL Performance.

आरसीबी बनाम सीएसके मुकाबले में संजू सैमसन आउट होकर जाते हुए (Photo - IANS)

Stephen Fleming on Sanju Samson: IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की गाड़ी पटरी से उतरी हुई नजर आ रही है। टीम को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा और इस बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने उन्हें 43 रनों से मात दी। लेकिन हार से ज्यादा चर्चा इस बात की है कि वर्ल्ड कप का हीरो, संजू सैमसन, इस सीजन में रनों के लिए क्यों तरस रहा है? संजू ने अब तक तीन मैचों में सिर्फ 6, 7 और 9 रन बनाए हैं। फैंस और आलोचक सवाल उठा रहे हैं, लेकिन CSK के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग संजू के बचाव में ढाल बनकर खड़े हो गए हैं।

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में फ्लेमिंग ने संजू के फ्लॉप होने की असली वजह बताई। उन्होंने कहा, 'जब आप राजस्थान रॉयल्स जैसी किसी फ्रेंचाइजी के लिए इतने लंबे समय तक खेले हों, तो अचानक एक नई टीम के माहौल में ढलने में वक्त लगता है। भले ही संजू यहां सहज महसूस कर रहे हों, लेकिन पुरानी टीम के साथ अपनेपन की भावना अभी भी कहीं न कहीं जुड़ी होती है। वह इस नई प्रक्रिया (Transition) से गुजर रहे हैं।' फ्लेमिंग का मानना है कि संजू टीम में बहुत अच्छे से घुल-मिल गए हैं और वो खुद रन बनाने के लिए बेताब हैं। टीम में 5-6 बड़े बदलाव हुए हैं, इसलिए आपसी तालमेल बैठने में थोड़ा समय तो लगेगा ही।

'वर्ल्ड कप वाला संजू आना अभी बाकी है'

कोच ने संजू के टैलेंट पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि हमने वर्ल्ड कप में देखा है कि जब वह लय में आ जाते हैं, तो कितने खतरनाक साबित होते हैं। फ्लेमिंग ने साफ किया कि संजू को येलो जर्सी में ढलने के लिए टीम की तरफ से पूरा सपोर्ट मिलेगा। वह एक सीनियर खिलाड़ी हैं और जल्द ही टीम के लिए बड़ा योगदान देंगे।

युवाओं और आयुष म्हात्रे पर भी बोले कोच

सिर्फ संजू ही नहीं, फ्लेमिंग ने युवा खिलाड़ी आयुष म्हात्रे का भी बचाव किया। आयुष ने पंजाब के खिलाफ अर्धशतक जड़ा था, लेकिन बेंगलुरु के खिलाफ सिर्फ 1 रन पर आउट हो गए। फ्लेमिंग ने कहा कि युवाओं के साथ धैर्य रखना जरूरी है। हमारे पास माइक हसी जैसे बेहतरीन बल्लेबाजी कोच हैं, जो इन लड़कों के कौशल (Skill) को निखारने पर काम कर रहे हैं।