28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोहली की कप्तानी पर गावस्कर ने उठाए सवाल, कहा- विदेशी दौरों के लिए और अनुभव की जरुरत

पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने कोहली की कप्तानी पर सवाल उठाये हैं । गावस्कर ने कोहली की कप्तानी पर कहा है की उनमें अब भी अनुभव की कमी झलक रही है । साथ ही और उसमें सुधार की काफी गुंजाइश है ।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 13 Sep 2018, 3:14 PM IST

नई दिल्ली। इंग्लैंड से टेस्ट सीरीज में मिली 4-1 से हार के बाद भारतीय टीम अब एशिया कप की तैयारियों में जुट चुकी है। लेकिन फैंस और पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स ऐसे भारतीय टीम को इंग्लैंड के सामने घुटने टेकते देख कर अब भी निराशा में हैं। जब कोई टीम अच्छा प्रदर्शन करती है तो उसके लिए टीम के कप्तान की खूब तारीफ होती है। लेकिन टीम हारती है तो हार का ठीकरा भी कप्तान के सर ही फोड़ा जाता है। कुछ ऐसा ही अभी भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ हो रहा है। पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने कोहली की कप्तानी पर सवाल उठाये हैं।

टेस्ट में भारत और कोहली नंबर-1
विराट कोहली ने बतौर बल्लेबाज तो इस सीरीज में जोरदार प्रदर्शन किया लेकिन एक कप्तान के रूप में वो टीम को जीत नहीं दिला सके। इसका खमियाजा भी उन्हें उठाना पर रहा है। कोहली की कप्तानी पर अब सवालों का सिलसिला शुरू हो चुका है और सबसे बड़ा सवाल पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने दागा है। टेस्ट में भारतीय टीम नंबर 1 है और टेस्ट बल्लेबाजों में विराट कोहली ऐसे में विराट अपनी बल्लेबाजी में तो दिनोंदिन नवीनता ला रहे हैं। लेकिन कप्तानी में उनमें आक्रमकता की कमी साफ़ झलक रही है।

गावस्कर ने कोहली की कप्तानी पर उठाएं सवाल -
गावस्कर ने कोहली की कप्तानी पर कहा है कि उनमें अब भी अनुभव की कमी झलक रही है। साथ ही और उनमें सुधार की काफी गुंजाइश है। गावस्कर का मानना है कि कोहली को अब तक भारतीय पिचों पर कप्तानी का अनुभव है। पर विदेशी पिचों पर अलग तरह के हालातों में विराट खुद को अब तक ढाल नहीं पाएं हैं। सही वक्त पर गेंदबाजी में बदलाव और फील्ड प्लेसमेंट जैसी चीजें मैच में काफी फर्क पैदा कर सकती हैं। आपको बता दें ऐसे कई मौकें इंग्लैंड सीरीज में देखने को मिले जब विराट अपनी कप्तानी में कुछ खास नहीं कर पाएं।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग