नई दिल्ली। इंग्लैंड ने हेडिंग्ले मैदान पर खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मैच में मंगलवार को पहले गेंद और फिर बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर भारत को पस्त कर आठ विकेट से जीत सीरीज 2-1 से अपने नाम कर भारत के लगातार सीरीज जीतने के क्रम पर फुल स्टॉप लगा दिया। इस हार की बड़ी वजह रहें भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी। धोनी ने इस मैच में बेहद धीमी गति से बल्लेबाजी करते हुए 66 गेंदों में मात्र 42 रन बनाए। इतना ही नहीं धोनी ने दूसरे वनडे में भी ऐसी ही धीमी बल्लेबाजी की थी जिसके चलते भारत को वो मैच भी गवाना पड़ा था। इस मैच के बाद फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया इतना ही नहीं पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर ने भी धोनी को ट्रोल किया।