4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SRH vs LSG: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, देखें दोनों टीम की प्लेइंग 11

SRH vs LSG: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीम ने अपने पिछले मुक़ाबलों में हार का सामना किया था। ऐसे में दोनों टीमें जीत की पटरी पर लौटना चाहेंगी।

less than 1 minute read
Google source verification
Lucknow Super Giants vs Sunrisers Hyderabad

खनऊ सुपर जायंट्स vs सनराइजर्स हैदराबाद (Photo - IPL official site)

Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Super Giants, IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वे संस्करण का 57वां मुक़ाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) के बीच खेला जा रहा है। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने अपनी प्लेइंग 11 में तीन बदलाव किए हैं। ऑलराउंडर एश्टन टर्नर और तेज गेंदबाज मोहसिन खान को बाहर किया गया है। उनकी जगह क्विंटन डी कॉक और कृष्णप्पा गौथम को मौका मिला है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने भी अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। मयंक अग्रवाल की जगह सनवरी सिंह और मार्को यानसेन की जगह वियासकांत को टीम में जगह दी गई है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
सनराइजर्स हैदराबाद:
पैट कमिंस (कप्तान), ट्रेविस हेड, नीतीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, सनवीर सिंह, भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, विजयकांत व्यासकांत, टी नटराजन।

लखनऊ सुपर जाएंट्स: केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), क्विंटन डिकॉक, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या, कृष्णप्पा गौतम, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक।