3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Women IPL : एलिसा पेरी का शानदार आलराउंड प्रदर्शन, सुपरनोवाज ने ट्रेलब्लेजर्स को 3 विकेट से हरा दिया है

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली सुपरनोवाज ने स्मृति मंधाना के नेतृत्व में खेल रही ट्रेलब्लेजर्स को 3 विकेट से हरा दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 22 May 2018, 5:20 PM IST

IPL women

Women IPL :

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के क्वालीफायर-1 से पहले खेले जा रहे महिला टी-20 चैलेंज प्रदर्शनी मैच में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली सुपरनोवाज ने स्मृति मंधाना के नेतृत्व में खेल रही ट्रेलब्लेजर्स को 3 विकेट से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रेलब्लेजर्स ने 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाए थे। जिसे सुपरनोवाज ने आखिरी गेंद पर हासिल किया।

महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए इस टी-20 प्रदर्शनी मैच का आयोजन किया
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए इस टी-20 प्रदर्शनी मैच का आयोजन किया है। हरमनप्रीत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मेगन शट ने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर एलिस हिली (7) को डेनियल व्याट के हाथों कैच करा सुपरनोवाज को पहली सफलता दिलाई।

हरमनप्रीत ने जीता टॉस
अगले ओवर में हरमनप्रीत ने एलिसा पैरी की गेंद पर मंधाना (14) का शानदार कैच पकड़ दूसरी सफलता हासिल की। बेथ मूनी ने अगले ओवर में शट की गेंद को मिड ऑन से ऊपर मारने का प्रयास किया, लेकिन वेदा कृष्णामूर्ति ने शानदार कैच पकड़ उन्हें चार के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। मूनी का आउट होना एक तरह से विवादास्पद और असमंजस से भरा फैसला रहा। मैदानी अंपायर ने जब गेंद सही है या नहीं इसके लिए तीसरे अंपायर की मदद मांगी तो कैमरे में लग रहा था कि शट का पांव क्रिज से बाहर है, लेकिन तीसरे अंपायर ने इसे नो बाल नहीं दी। यहां दीप्ती शर्मा (21) और सुजी बेट्स ने टीम को कुछ हद तक संभाला और स्कोर 58 रनों तक पहुंचाया। राजेश्वरी गायकवाड़ ने दीप्ती को हरमनप्रीत के हाथों कैच कराया।

सुपरनोवाज की बल्लेबाजी
सुजी ने यहां से जामियाह रोड्रिगेज के साथ मिलकर टीम को 100 के पार पहुंचाया। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 45 रनों की साझेदारी की। 103 को कुल स्कोर पर 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर रोड्रिगेज, अनुजा पाटिल का शिकार हो गईं। सुजी का विकेट 19वें ओवर की चौथी गेंद पर 123 के कुल स्कोर पर गिरा। उन्होंने 37 गेंदों का सामना किया और दो चौके लगाए। शिखा पांडे 14 रनों पर नाबाद रहीं। सुपरनोवाज की ओर से मेगन शट और एलिसा पेरी ने दो-दो विकेट लिए। अनुजा पाटिल और राजेश्वरी गायकवाड़ को एक-एक सफलता मिली।