14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Year Ender 2022: इस साल के बेस्ट क्रिकेटर रहे सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली से लेकर एबी डिविलियर्स तक सभी को चौंकाया

सूर्यकुमार ने इस साल कुल 44 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 40.68 के औसत से 1424 रन बनाये हैं। टी20 क्रिकेट में इस साल सूर्यकुमार ने दो शतक जड़े। ये दोनों ही शतक विदेशी जमीन पर आए हैं। सबसे छोटे फ़ॉर्मेट में सूर्यकुमार ने 71.4% रन बाउंड्री से आये हैं।

2 min read
Google source verification
suryaa.jpg

Suryakumar Yadav Year Ender 2022: भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने इस साल अंतरराष्ट्रीय टी20 में जो करिश्मा किया वह दुनिया का कोई बल्लेबाज नहीं कर पाया। अपने करियर के बेस्ट फॉर्म में रहते हुए सूर्यकुमार ने इस साल टी20 क्रिकेट में 2 शतक और 9 अर्धशतक ठोके। वे एक कैलेंडर इयर में सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बने। अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से उन्होंने कई रिकॉर्ड ध्वस्त किए और आईसीसी टी20 रैंकिंग में पहले स्थान पर जगह बनाई। उनके इस जोरदार प्रदर्शन को देख पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली से लेकर दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज एबी डिविलियर्स तक सभी चौंक गए।

साल 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो सूर्यकुमार यादव सिर्फ श्रेयस अय्यर से पीछे हैं। बता दूं कि सूर्या इस साल सिर्फ वनडे और टी20 फॉर्मेट में खेले हैं और टेस्ट क्रिकेट में अभी भी वो मौके का इंतजार कर रहे हैं। इस साल सूर्यकुमार यादव ने अपनी बैटिंग से इतना छाप छोड़ा कि विराट कोहली और रोहित शर्मा भी उनके आगे फीके दिखे। कई मौकों पर तो कोहली उनके साथ खेल रहे थे लेकिन पूरा फोकस सूर्या पर था।

सूर्यकुमार ने इस साल कुल 44 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 40.68 के औसत से 1424 रन बनाये हैं। टी20 क्रिकेट में इस साल सूर्यकुमार ने दो शतक जड़े। ये दोनों ही शतक विदेशी जमीन पर आए हैं। सबसे छोटे फ़ॉर्मेट में सूर्यकुमार ने 71.4% रन बाउंड्री से आये हैं उन्होंने 104 चौके और 68 सिक्स लगाए हैं। 2022 में किसी भी खिलाड़ी द्वारा मारे गए सिक्स की लिस्ट में सूर्या सबसे ऊपर हैं।

सूर्यकुमार को लेकर विराट कोहली ने ये कहा -
'हम आईपीएल में एक दूसरे के ख़िलाफ़ खेलते हैं तो मैंने कई इनिंग्स देखी हैं। लेकिन ये पहला मौका था जब मैंने इतने क़रीब से इनका गेम देखा। मेरे तो होश उड़ गए थे। ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि जैसा इन्होंने आज खेला, अगर ये उसी ज़ोन में रहते हैं तो ये दुनिया की किसी भी टीम के ख़िलाफ़ गेम को चुटकियों में पलट सकते हैं।'

एबी डिविलियर्स ने कहा -
'लोग सूर्यकुमार यादव को मुझसे कम्पेयर करते हैं। वे सही कह रहे हैं सूर्यकुमार 360 खिलाड़ी हैं। अब बस उन्हें कंसिस्टेंसी बनाये रखने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिये। उन्हें अगले 5 से 10 साल ऐसे ही खेलना चाहिये और फिर वो पायेंगे कि उनका नाम क्रिकेट की सुनहरी किताबों में लिखा जा चुका होगा।'

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कहा -
'सूर्या मैदान पर 360 डिग्री का गेम खेलते हैं। ये बहुत कुछ वैसा है जैसे एबी डिविलियर्स अपने करियर के शिखर पर खेलते थे। लैप शॉट्स, लेट कट्स, कीपर के सर के ऊपर से रैम्प शॉट। वो सीधे शॉट्स भी बखूबी मार सकते हैं। वो लेग साइड पर भी उतना ही बढ़िया खेलते हैं, डीप बैकवर्ड स्क्वायर पर अच्छे फ़्लिक लगाते हैं। इसके साथ ही वो फ़ास्ट और स्पिन, दोनों गेंदबाज़ी के अच्छे खिलाड़ी हैं।'

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग